बासी रोटी जरूर खाएंFeatured Article health Opinion हिन्दी लेख 

फेंकने की बजाय बासी रोटी जरूर खाएं और इन सब रोगो से छुटकारा पाएं

आपने अक्सर देखा होगा कि आमतौर पर जब हमारे घर में कोई बासी रोटी बचती है, तो हम उसे खुद खाने की बजाय बाहर फेंक देते है। ताकि कोई जानवर उस रोटी को खा सकते। मगर हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अगर आप स्वस्थ रहना चाहते है तो बासी रोटी जरूर खाएं और अपनी सेहत बनाएं । वैसे बहुत कम लोग जानते है कि बासी रोटी खाने के बहुत सारे फायदे होते है। जिनके बारे में आज हम आपको जरूर बताएंगे। है। हमें यकीन है कि बासी रोटी खाने के इन फायदों के बारे में जानने के बाद आप ताजा रोटी खाना भी भूल जायेंगे। तो चलिए अब आपको इसके फायदों के बारे में बताते है।

बासी रोटी खाएं

बासी रोटी जरूर खाएं..

आपको जान कर हैरानी होगी कि जो लोग दिन भर बहुत ज्यादा भाग दौड़ करते है, उन्हें बासी रोटी जरूर खानी चाहिए। जी हां वास्तव में जिन लोगो को बीपी की समस्या है यानि हाई या कम बीपी की समस्या है उनके लिए बासी रोटी एक औषधि के समान ही है। अगर आप हर रोज सुबह दो बासी रोटियां दूध के साथ खाएंगे तो इससे आपका बीपी एकदम नियंत्रण में रहेगा। इसके साथ ही अगर आपको बीपी की समस्या नहीं है तो इसे खाने से आपको कभी ये समस्या नहीं होगी। हालांकि कुछ लोग ऐसे होते है जो सुबह जल्दी बाहर जाने के चक्कर में कुछ भी खा लेते और फिर पेट से संबंधित बीमारियों का शिकार हो जाते है।

तो ऐसे में अगर आप केवल बासी रोटी ही दूध के साथ खा लेंगे तो इससे आपका पेट भी भर जाएगा और आपको गैस की समस्या तक नहीं होगी। यहाँ तक कि जो लोग बासी रोटी का सेवन करते है उनकी शुगर भी हमेशा नियंत्रण में रहती है। शायद यही वजह है कि आज भी कई गावो में सुबह सुबह बासी रोटी ही नाश्ते के रूप में खाई जाती है। अब जाहिर सी बात है कि गांव के लोग बासी रोटी के फायदों के बारे में जानते है, तभी तो वह इतने लम्बे समय तक जी पाते है। बता दे कि बासी रोटी खाने से पेट संबंधी कई प्रकार के विकार भी दूर हो जाते है। इससे अन्न का अनादर भी नहीं होता और अनाज व्यर्थ होने से भी बच जाता है। गौरतलब है कि इससे रक्तचाप भी संतुलित मात्रा में रहता है।

केवल इतना ही नहीं इसके इलावा गर्मी के मौसम में बासी रोटी खाने से शरीर का तापमान भी एकदम सही रहता है। इसलिए अगर हो सके तो बासी रोटी जरूर खाएं और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे।

स्वास्थ्य से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
फेंकने की बजाय बासी रोटी जरूर खाएं और इन सब रोगो से छुटकारा पाएं   India Alive
Article Name
फेंकने की बजाय बासी रोटी जरूर खाएं और इन सब रोगो से छुटकारा पाएं India Alive
Description
हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अगर आप स्वस्थ रहना चाहते है तो बासी रोटी जरूर खाएं और अपनी सेहत बनाएं । वैसे बहुत कम लोग जानते है कि बासी रोटी खाने के बहुत सारे फायदे होते है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

2 Thoughts to “फेंकने की बजाय बासी रोटी जरूर खाएं और इन सब रोगो से छुटकारा पाएं”

  1. Afsar Hussain

    बासी रोटी ठंडे दूध से खानी है या गर्म दूध से

    1. Rajni Goyal

      ap chahe to baasi roti ko warm milk yani garm dudh ke sath khaa skte ho..

Leave a Comment