जमींदोज हुआ सुपरटेक ट्विन टावर, उठा धूल का गुबार, पढ़ियेKnowledge News Trending 

जमींदोज हुआ सुपरटेक ट्विन टावर, उठा धूल का गुबार, पढ़िये

बता दें कि नोएडा में कुतुुब मीनार से भी ऊंचा बना सुपरटेक ट्विन टावर अवैध रूप से बना था। जहां 31 अगस्त 2021 को आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नोएडा के सेक्टर 93 ए स्थित सुपरटेक ट्विन टावर्स में रविवार के दिन ब्लास्ट के लिए तय समय पर ही धमाका किया गया।इसके साथ ही कुछ ही सेकेंड में जमींदोज हु हो गई सुपरटेक ट्विन टावर की बिल्डिंग। जहां बिल्डिंग जमींदोज होने के बाद एक बड़ा सा धूल का गुब्बार चारो तरफ फैल गया।

भरभराकर गिरी इमारत

बता दें कि तय समय पर सायरन बजने के साथ ही सुपरटेक ट्विन टावर की बिल्डिंग जमींदोज हो गई। दूर तक धमाके की आवाज के साथ धूल का गुबार भी फैल गया। दोनों गगनचुंबी बिल्डिंगो को दोपहर में करीब 2 बजकर 29 मिनट पर जमीदोज हो गईं। हर एक शख्स की आंखें बेसब्री से इस खास वक्त के इंतजार में लगी हुई थीं। जहां सायरन की आवाज के बीच अचानक से हर एक फ्लोर पर ब्लास्ट हुआ और ऊपर से लेकर नीचे तक दोनों ही इमारत भरभरा तास के पत्तों की तरह गिर गईं। इस तरह से देखते ही देखते भ्रष्टाचार की इमारत आखिरकार जमींदोज हो गई।

लगो को लगाना होगा मास्क

वहीं, नोएडा स्थित सुपरटेक के ट्विन टावर्स ध्वस्त होने के बाद धूल अगले तीन से चार दिनों तक लोगों को परेशान कर सकती है। इससे बचने के लिए बच्चों और बुजुर्गों को मास्क लगाने की जरूरत पड़ेगी। वहीं, दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रफेसर विपुल सिंह के अनुसार इमारत गिरने के बाद दो तरह की धूल हवा में उड़ेगी। धूल के मोटे कण तुरंत जमीन पर गिर जाएंगे, लेकिन जो छोटे-छोटे कण होंगे वह हवा में लंबे वक्त तक रहेंगे क्यूंकि हवा भी चल रही है।

रोक दिया गया ट्रैफिक

हालांकि, सुपरटेक ट्विन टावरों को गिराने के बाद आस-पास के क्षेत्र में धूल के बादल छा गए। ट्विन टावरों को गिराने के बाद आस पास जमे धूल को स्थिर करने के लिए पानी को स्प्रे करने के लिए एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल हो रहा है। बता दें कि जिस समय यह बिल्डिंग को गिराया जाना था। उस समय अगल-बगल सभी प्रकार के ट्रैफिक भी कुछ घंटो के लिए रोक दिए गए थे।

 

Related posts

Leave a Comment