प्रियंका गाँधी की सास और रॉबर्ट वाड्रा की माँ मोरीन वाड्रा आखिर कौन है
कांग्रेस की महासचिव बन चुकी प्रियंका गाँधी के बारे में तो हर कोई बखूबी जानता है। इसके इलावा प्रियंका गाँधी के पति से भी पूरी दुनिया वाकिफ हो चुकी है। मगर प्रियंका गाँधी की सास के बारे में बहुत ही कम लोग जानते है। जी हां प्रियंका की सास और रॉबर्ट की माँ का नाम मोरीन वाड्रा है। दरअसल रॉबर्ट वाड्रा की माँ मोरीन हाल ही में ईडी के जयपुर वाले दफ्तर में पहुंची थी। ऐसे में रॉबर्ट ने सरकार पर यह इल्जाम भी लगाया था, कि उनकी माँ जो कि एक जिम्मेदार नागरिक है, उन्हें भी इस मामले को लेकर परेशान किया जा रहा है। हालांकि इस मामले के बाद से ही रॉबर्ट वाड्रा की माँ सुर्ख़ियों का विषय बनी हुई है।

प्रियंका गाँधी की सास..
http://indiaalive.in/2019/01/28/priyanka-loved-robert-wadra-age-thirteen/
गौरतलब है कि रॉबर्ट ने जहाँ एक तरफ अपनी माँ का बचाव किया था। वही दूसरी तरफ उन्होंने ईडी के सामने कई तर्क भी रखे थे। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रॉबर्ट की माँ स्काईलाइट हॉस्पिटलिटी प्राइवेट लिमिटेड में डायरेक्टर भी रह चुकी है। दरअसल यह कंपनी बीकानेर लैंड डील में शामिल थी। बता दे कि मोरीन मुख्य रूप से स्कॉटलैंड की रहने वाली है। जब कि मोरीन के पति मुरादाबाद के रहने वाले थे। जो अब इस दुनिया में नहीं है। बहरहाल मोरीन के पति पीतल के सामान का व्यापार करते थे।
हालांकि अगर खबरों की माने तो मोरीन अपने पति से अलग हो चुकी थी। इसके साथ ही आपको बता दे कि मोरीन वाड्रा दिल्ली के एक प्लेस्कूल में पढ़ाने का काम करती थी। यहाँ तक कि सूत्रों के अनुसार मोरीन वाड्रा के एक बेटे ने मुरादाबाद में सुसाइड भी कर लिया था। जिसका नाम रिचर्ड वाड्रा था। बता दे कि रॉबर्ट के भाई स्वतंत्र रूप से एक्सपोर्ट का बिज़नेस करते थे। आपको जान कर हैरानी होगी कि रॉबर्ट की बहन की मौत भी एक कार एक्सीडेंट में हो चुकी है।
यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अब केवल प्रियंका गाँधी की सास और रॉबर्ट वाड्रा की माँ ही उनके परिवार में उनका सहारा है।
राजनीतिक हस्तियों से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



