श्रीदेवी की बरसी मेंBollywood Entertainment Featured Article Trending हिन्दी लेख 

श्रीदेवी की बरसी में यह खास मेहमान भी होगा शामिल

बता दे कि चौदह फरवरी को बॉलीवुड की चांदनी गर्ल यानि श्रीदेवी की बरसी मनाई जाएगी। फ़िलहाल तो उनकी बरसी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। गौरतलब है कि श्रीदेवी की बरसी में न केवल बोनी कपूर और उनका परिवार शामिल होगा, बल्कि एक खास मेहमान भी इस पूजा में शामिल होगा। जी हां वही मेहमान जो श्रीदेवी को बेहद पसंद था। अब इससे पहले कि आप कुछ और सोचे तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हम यहाँ साउथ के सुपरस्टार अजीत कुमार की बात कर रहे है। जो श्रीदेवी के काफी अच्छे दोस्त थे। हालांकि श्रीदेवी के निधन के बाद अजीत कुमार और बोनी कपूर भी काफी अच्छे दोस्त बन चुके है।

श्रीदेवी की बरसी में

श्रीदेवी की बरसी में..

http://indiaalive.in/2019/02/13/secret-of-sridevi-surgery/

यही वजह है कि अब उन्हें श्रीदेवी की बरसी में बुलाया गया है। गौरतलब है कि इन दोनों की दोस्ती इंग्लिश विंग्लिश फिल्म के दौरान ही देखने को मिली थी। दरअसल श्रीदेवी की इस फिल्म को अजीत कुमार ने ही डायरेक्ट किया था। बस तभी से इनकी दोस्ती काफी गहरी होती चली गई। यहाँ तक कि अपनी बढ़ती दोस्ती के चलते इन दोनों ने मिल कर कई प्रोजेक्ट्स पर एक साथ काम करने की बातें भी की थी। मगर अफ़सोस कि श्रीदेवी के निधन के बाद सब कुछ खत्म हो गया।

ऐसे में अब बोनी कपूर, अजीत कुमार के साथ मिल कर श्रीदेवी का सपना पूरा करने वाले है। जी हां अगर खबरों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि बोनी कपूर जल्दी ही पिंक फिल्म का तमिल रीमेक बनाने वाले है। बता दे कि यह प्रोजेक्ट वह अजीत कुमार के साथ मिल कर पूरा करेंगे। फ़िलहाल तो इस फिल्म की स्टार कास्ट पर काफी ध्यान दिया जा रहा है। जहाँ एक तरफ इस फिल्म में जाह्नवी कपूर का स्पेशल रोल होगा। वही दूसरी तरफ विद्या बालन इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएँगी।

हालांकि इस समय तो पूरा कपूर खानदान श्रीदेवी की बरसी करने में ही व्यस्त है।

बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
श्रीदेवी की बरसी में यह खास मेहमान भी होगा शामिल  India Alive
Article Name
श्रीदेवी की बरसी में यह खास मेहमान भी होगा शामिल India Alive
Description
फ़िलहाल तो उनकी बरसी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। गौरतलब है कि श्रीदेवी की बरसी में न केवल बोनी कपूर और उनका परिवार शामिल होगा, बल्कि एक खास मेहमान भी इस पूजा में शामिल होगा।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment