कार्तिक आर्यन का क्रशBollywood Entertainment Featured Article Interesting Trending हिन्दी लेख 

कार्तिक आर्यन का क्रश बनी बॉलीवुड की यह राजकुमारी

कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के हैंडसम और बेहद प्रसिद्ध एक्टर है। ऐसे में आज कल उनका दिल बॉलीवुड की एक ताजा तरीन एक्ट्रेस पर आ चुका है। जी हां बॉलीवुड की यह एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन का क्रश बन चुकी है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो कार्तिक इस एक्ट्रेस को डेट पर ले जाना चाहते है। हालांकि इस बारे में कार्तिक का कहना है कि पहले वो खुद को उस राजकुमारी के काबिल बनाएंगे और फिर उसे डेट पर लेकर जायेंगे। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हम यहाँ किसी और की नहीं बल्कि सारा अली खान की बात कर रहे है। जिनका लाइफस्टाइल किसी राजकुमारी से कम नहीं है।

कार्तिक आर्यन का क्रश

कार्तिक आर्यन का क्रश..

http://indiaalive.in/2019/02/11/first-love-to-madhuri/

अब ये तो सब को मालूम है कि सारा एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती है। इसके इलावा सारा अपने पिता सैफ अली खान के साथ करण जौहर के शो में भी आई थी। तब उन्होंने खुद भी ये बात कही थी कि उन्हें कार्तिक आर्यन पसंद है। हालांकि इस दौरान सैफ अली खान ने ये सवाल भी पूछा था कि क्या उसके पास पैसा है। दरअसल कार्तिक आर्यन ने सैफ अली खान की इस बात को शायद कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया।

यही वजह है कि जब कार्तिक आर्यन हाल ही में करण के शो पर आएं थे, तब उन्होंने ये कहा था कि पहले वो खूब सारे पैसे कमाएंगे और फिर सारा को डेट पर ले जाने के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाएंगे। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो सारा और कार्तिक आर्यन दोनों ही एक दूसरे को काफी पसंद करते है। हालांकि अब तक इन दोनों ने एक भी फिल्म साथ में नहीं की है, लेकिन इसके बावजूद भी कार्तिक आर्यन, सारा को लेकर काफी गंभीर लग रहे है। यहाँ तक कि उन्होंने सारा को राजकुमारी का दर्जा भी दे दिया।

ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि सारा ही कार्तिक आर्यन का क्रश है और हो सकता है कि आगे चल कर इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड में खूब धूम मचा दे।

बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
कार्तिक आर्यन का क्रश बनी बॉलीवुड की यह राजकुमारी  India Alive
Article Name
कार्तिक आर्यन का क्रश बनी बॉलीवुड की यह राजकुमारी India Alive
Description
ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि सारा ही कार्तिक आर्यन का क्रश है और हो सकता है कि आगे चल कर इन दोनों की जोड़ी बॉलीवुड में खूब धूम मचा दे।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment