सुबह उठकर खाली पेटFeatured Article health Interesting Opinion हिन्दी लेख 

सुबह उठकर खाली पेट न पीएं चाय और इस तरह से रखे अपने स्वास्थ्य का ख्याल

इस दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है जो अपने दिन की शुरुआत ही चाय के साथ करते है। मगर हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सुबह उठकर खाली पेट चाय पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है। जी हां अगर आप भी सुबह उठ कर बिना कुछ खाएं पीएं चाय का सेवन करते है तो यक़ीनन आपको सावधान होने की जरूरत है। आपको जान कर हैरानी होगी कि सुबह के समय खाली पेट चाय पीने से कई तरह की बीमारियां हो सकती है। गौरतलब है कि वैज्ञानिक रूप से यह बात साबित हो चुकी है कि जो पुरुष सुबह के समय खाली पेट चाय पीते है उन्हें प्रोस्टेट संबंधी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।

सुबह उठकर खाली पेट

सुबह उठकर खाली पेट..

http://खड़े होकर पानी पीना स्वास्थ्य के लिए होता है बेहद हानिकारक, जरूर रहे सावधान

यहाँ तक कि जो लोग सुबह उठने के बाद खाली पेट चाय का सेवन करते है वह वास्तव में थकान और चिड़चिड़ेपन का शिकार हो जाते है। इसके इलावा खाली पेट अदरक वाली चाय पीने से व्यक्ति को गैस और एसिडिटी का सामना भी करना पड़ता है। बता दे कि इससे शरीर में सही तरह से प्रोटीन का अवशोषण नहीं हो पाता। दरअसल चाय में टैनिन काफी मात्रा में पाया जाता है। जिसके कारण व्यक्ति को कभी भी उलटी आ सकती है।

इसलिए अगर आपको भी सुबह उठने के बाद सीधा चाय पीने की आदत है तो आज से ही अपनी इस आदत को बदल दीजिये, क्यूकि इससे भविष्य में जा कर आपको कई समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर हो सके तो सुबह उठकर खाली पेट चाय न पीएं और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे।

इसके साथ ही सुबह उठ कर सबसे पहले एक गिलास पानी जरूर पीएं। इससे आप और आपका शरीर कई बीमारियों से बच सकता है।

स्वास्थ्य से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
सुबह उठकर खाली पेट न पीएं चाय और इस तरह से रखे अपने स्वास्थ्य का ख्याल  India Alive
Article Name
सुबह उठकर खाली पेट न पीएं चाय और इस तरह से रखे अपने स्वास्थ्य का ख्याल India Alive
Description
इस दुनिया में ऐसे बहुत से लोग है जो अपने दिन की शुरुआत ही चाय के साथ करते है। मगर हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सुबह उठकर खाली पेट चाय पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment