श्रीदेवी की अधूरी ख्वाहिशेंBollywood Entertainment Featured Article Trending हिन्दी लेख 

श्रीदेवी की अधूरी ख्वाहिशें, जो अब कभी नहीं हो पाएंगी पूरी

ये तो सब जानते है कि पिछले साल चौबीस फरवरी को बॉलीवुड की चांदनी हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह कर चली गई। गौरतलब है कि श्रीदेवी के मरने के बाद उनकी सभी ख्वाहिशें भी अधूरी ही रह गई। बहरहाल श्रीदेवी की अधूरी ख्वाहिशें कौन सी थी, ये आज हम आपको जरूर बताएंगे। यक़ीनन श्रीदेवी की इन अधूरी ख्वाहिशों के बारे में जान कर आप भी काफी इमोशनल हो जायेंगे। बता दे कि श्रीदेवी की पहली ख्वाहिश ये थी कि वह अपनी बेटी जाह्नवी को बड़े परदे पर अभिनय करते हुए देखे और उसकी पहली फिल्म की तारीफ खुद लोगो के मुँह से सुने।

श्रीदेवी की अधूरी ख्वाहिशें

श्रीदेवी की अधूरी ख्वाहिशें..

http://इस अभिनेत्री ने निभाया था अमिताभ बच्चन की प्रेमिका और माँ का किरदार, तस्वीर देख उड़ जायेंगे होश

मगर अफ़सोस कि जाह्नवी की पहली फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही श्रीदेवी इस दुनिया को छोड़ कर चली गई। इसके इलावा श्रीदेवी ने शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो में एक छोटा सा किरदार निभाया था। मगर अफ़सोस कि शाहरुख़ खान की यह फिल्म रिलीज़ होने से पहले ही श्रीदेवी का निधन हो गया और वह खुद को दोबारा बड़े परदे पर अभिनय करते हुए नहीं देख पाई। वैसे आप सब ने श्रीदेवी की मशहूर फिल्म मिस्टर इंडिया तो जरूर देखी होगी।

आपको जान कर हैरानी होगी कि श्रीदेवी यह चाहती थी कि मिस्टर इंडिया फिल्म का सीक्वल बने और इस फिल्म के सीक्वल में भी वह काम जरूर करे। हालांकि अब उनकी यह अधूरी इच्छा कभी पूरी नहीं हो पायेगी। मगर ये देखना जरूर काफी दिलचस्प होगा कि उनके पति बोनी कपूर मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाते है या नहीं।

बता दे कि बॉलीवुड की दुनिया में प्रसिद्धि हासिल करने के बाद श्रीदेवी राजनीती की दुनिया में भी हाथ आजमाना चाहती थी। मगर अब उनकी यह इच्छा भी कभी पूरी नहीं हो पायेगी। बता दे कि ये श्रीदेवी की अधूरी ख्वाहिशें थी, जो उनके साथ ही चली गई।

बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
श्रीदेवी की अधूरी ख्वाहिशें, जो अब कभी नहीं हो पाएंगी पूरी   India Alive
Article Name
श्रीदेवी की अधूरी ख्वाहिशें, जो अब कभी नहीं हो पाएंगी पूरी India Alive
Description
गौरतलब है कि श्रीदेवी के मरने के बाद उनकी सभी ख्वाहिशें भी अधूरी ही रह गई। बहरहाल श्रीदेवी की अधूरी ख्वाहिशें कौन सी थी, ये आज हम आपको जरूर बताएंगे।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment