बॉलीवुड की सबसे अजीब जोड़ियां,जाने पूरी खबर
दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे है, बॉलीवुड की उन 8 सबसे अजीब जोड़ियों के बारे में, जिन्होंने ये साबित किया है की उमर महज़ एक आकंड़ा है| जोड़ियां तो ऊपरवाला बनाता है|
1 -सबसे अजीब जोड़िये की बात करे तो बॉलीवुड के “ट्रेजडी किंग” दिलीप कुमार और सायरा बानो की उम्र में तकरीबन 21 साल का अंतर् है| दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर, 1922 में हुआ था, जबकि सायरा बानो का जन्म 23 अगस्त 1944 में.

2 -संजू बाबा और मान्यता दत्त की उमर में तकरीबन 19 साल का फासला है| संजय दत्त का जन्म 29 जुलाई 1959 में हुआ था,जबकि मान्यता का जन्म 22 जुलाई 1978 को हुआ था|

3 – बॉलीवुड के “ही-मैन” कहे जाने वाले धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की उम्र में भी तकरीबन 13 साल का अंतर् है| धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर, 1935 में हुआ था, जबकि हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर, 1948 में हुआ|

4 -बॉलीवुड की “मिस हवा हवाई” कहे जाने वाली श्रीदेवी भी बोनी कपूर से 8 साल छोटी थी| बोनी कपूर का जन्म 11 नवंबर, 1955 में हुआ था, जबकि श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त, 1963 में हुआ.

5 – बॉलीवुड के नवाब यानि सैफ अली खान और बेबो यानि करीना कपूर के बीच भी 10 साल अंतर् है| सैफ अली खान का जन्म 16 अगस्त 1970 और करीना कपूर का जन्म 21 सितम्बर 1980 को हुआ था|

6 -“चॉकलेटी बॉय” शाहिद कपूर अपनी धर्मपत्नी मीरा राजपूत से 13 साल बड़े है| शाहिद कपूर का जन्म 25 फरवरी 1981 को हुआ था जबकि मीरा का जन्म 7 सितम्बर 1994 में हुआ था|

7 – रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के बीच भी तकरीबन 9 साल का अंतर है| रितेश का जन्म 17 दिसंबर, 1978 में हुआ, जबकि जेनेलिया डिसूजा का 5 अगस्त, 1987 में हुआ था|

8 – प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोंस से 10 साल बड़ी है| प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को और निक का जन्म 16 सितम्बर 1992 को हुआ था|


Writer, Storyteller, Dreamer

