सुबह-शाम की पड़ने लगी ठंडी, मैदीनी क्षेत्रों में तापमान में की जा रही गिरावट, पढ़िये खबर
इस समय कपकपाती ठंड रफ्तार पकड़ने लगी है। जहां अब लोगो को ठंड सताने लगी है। जहां अब सुबह-शाम लोगो को ठंड का एहसास हो रहा है। जहां लोग ठंड से बचने के लिए सुबह-शाम गर्म कपड़े का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, पहाड़ी इलाकों की बात करें तो बर्फबारी ने अब ठंड और बढ़ा दी हैै। जिससे ठंड अब लोगो को सता रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान माइनस में है तो वहीं कई राज्यों में ठंडी हवाओं के कारण लोगों पर सर्दी का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।
उत्तर प्रदेश में जारी है शीत लहर का असर
वहीं, बात करें उत्तर भारत के राज्यों की तो यहां भी ठंड बढ़ रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से मैदानी प्रदेशों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे अब पहले की अपेक्षा ठंड बढ़ गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। साथ सुबह के समय कोहरा भी नजर आ रहा है। जिससे धुंध ने भी लोगो की दिक्कते बढ़ा दी है।
यहां भी बढ़ रहा ठंड का सिलसिला
वहीं जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी से पूर्वी और उत्तरी राज्यों में ठंड ज्यादा बढ़ गई है। वहीं, मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्द हवा से लोगों के साथ साथ पशुओं के लिए भी परेशानी शुरू हो गई है। जहां आने वाले दिनों में ठंड का सिलसिला और ज्यादा भी बढ़ेगा। जहां ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।


