मोदी रडार बयान एयर मार्शल खुलासाFeatured Article News politics Trending 

मोदी के रडार वाले बयान पर एयर चीफ मार्शल ने किया बड़ा खुलासा

लोकसभा चुनाव 2019 खत्म हो चुका है और आने वाली 30 मई को 17वीं लोकसभा के गठन के रूप में नरेंद्र मोदी देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान कई टेलीविजन पर नरेंद्र मोदी के कई इंटरव्यू चले थे इस दौरान कुछ ऐसा भी इंटरव्यू थे जो काफी चर्चा का विषय बने तो कुछ ऐसे भी इंटरव्यू थी जिनके सवालों के जवाब नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाया गया। जी हां हम बात कर रहे हैं नरेंद्र मोदी के रडार वाले बयान के बारे में जिसमें उन्होंने कहा था कि बादलों की वजह से रडार लड़ाकू विमान को नहीं पकड़ पाता है। अब इस पर एक बड़ा बयान सामने आया है। एयर मार्शल ने मोदी के रडार वाले बयान पर बड़ा खुलासा किया है।

क्या है पूरा मामला –

 

मोदी रडार बयान एयर मार्शल खुलासा

लोकसभा चुनाव 2019 के समय टेलीविजन पर कई बड़े-बड़े नेताओं के इंटरव्यू चल रहे थे और इसी कड़ी में नरेंद्र मोदी भी शामिल थे। उन्होंने कई टेलीविजन समाचार चैनलों को इंटरव्यू दिए और उनके कई बयानों को महत्वपूर्ण रूप से भी देखा गया। लेकिन एक इंटरव्यू देते समय जब नरेंद्र मोदी न्यूज़ नेशन के सेट पर मौजूद थे तो दीपक चौरसिया के द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते वक्त उन्होंने कहा कि – ” एयर स्ट्राइक के दिन मौसम ठीक नहीं था और बादल थे, तो मैंने सोचा वह बादल में जाएं और अपना काम खत्म करें, बादल की वजह से रडार की पकड़ में लड़ाकू विमान नहीं आएगा।” अब एयर मार्शल ने मोदी के रडार वाले बयान पर एक खुलासा किया है।
वेस्टर्न कमांड के एयर मार्शल रघुनाथ नांबियार ने अब नरेंद्र मोदी का रडार वाले बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि हां रडार में लड़ाकू विमानों को चकमा देना संभव है लेकिन उसके लिए कई प्रकार के नियम जरूरी होते हैं। एयर मार्शल ने मोदी के रडार वाले बयान पर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि हमारा विमान किस तरीके से गति कर रहा है और उसे किस तरीके से उड़ाया जा रहा है, यह जरूरी है और इसी वजह से हम रडार को चकमा दे सकते हैं।
आपको बता दें इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रडार वाले बयान पर आर्मी चीफ बिपिन रावत ने भी उनका समर्थन किया था। बिपिन रावत इस वक्त केरल के एक कार्यक्रम में मौजूद थे और जब उनसे इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने नरेंद्र मोदी के द्वारा कही गई बातों का समर्थन करते हुए कहा कि हां ऐसा हो सकता है लेकिन उसके लिए कई प्रकार की शर्तें आवश्यक होती हैं। फिलहाल एयर मार्शल द्वारा मोदी के रडार वाले बयान पर बड़ा खुलासा किया गया है़।

Related posts

Leave a Comment