जितना कीचड़ उछालोगे कमल उतना ही ज्यादा खिलेगा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के विशेष अवसर पर मध्यप्रदेश में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 2019 के चुनाव के लिए चुनावी बिगुल की शुरुआत कर दी है ।
उन्होंने इस मंच से कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा और उसके साथ साथ ही उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार केंद्र में रहकर पिछले 4 सालों में देश का कितना विकास किया है । साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि कीचड़ जितना उछाला जाएगा भारत मे उतना ही कमल खिलेगा ।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि देश की 125 साल से ज्यादा पुरानी पार्टी को आज देश में ही सूक्ष्मदर्शी से खोजना पड़ रहा है । 2019 में प्रधानमंत्री कौन बनेगा इसका निर्णय देश के बाहर से किया जा रहा है ।
गठबंधन के मामले पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी चुटकी लेते हुए कहे कि कांग्रेस अपने पिछली हारों से पूरी तरह से घबराई हुई है । अब कांग्रेस में अकेले दम पर जीतने का साहस नहीं है इसलिए वह गठबंधन कर रही है । जब कांग्रेस सरकार केंद्र की सत्ता में थी तब वह देश के छोटे-छोटे दलों को अपने पैरों से कुचल देते थे लेकिन आज कांग्रेस की स्थिति है कि उन्हें उन्हीं छोटे दलों के पैरों में गिरना पड़ रहा है ।
उन्होंने कहा कांग्रेस के शासनकाल में बीजेपी शासित राज्यों के विकास में अवरोध उत्पन्न किया गया । उन्होंने कहा कांग्रेस हमेशा समाज में रहने वाले लोगों को और समाज को तोड़ने की कोशिश करती है। कांग्रेस कभी भी विकास की बातें नहीं करती।
हम समाज को लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है और हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे । हमारा मानना है कि संगठन में ही शक्ति है । हम आगामी चुनाव को धन बल से नहीं बल्कि जन बल से जीतेंगे । हमारा नारा होगा मेरा बूथ सबसे मजबूत ।
इसके साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और राहुल गांधी को फन मशीन का उपनाम भी दिया । उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव के लिए हमारा सेनापति का निर्णय हो चुका है मगर अभी भी कॉन्ग्रेस में इसकी कोई भी स्पष्टता नहीं हुई है ।


नमो नमो एक और सर्जिकल स्ट्राईक की जरुरत है