लोकसभा चुनावFeatured Article Opinion politics 

लोकसभा चुनाव 2019: 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरण में वोट‍िंग

निर्वाचन आयोग ने रविवार को शाम सवा पांच बजे लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान कर दिया।  मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया
सात चरणों में होगा मतदान-
पहला चरण 11 अप्रैल
दूसरा चरण 18 अप्रैल
तीसरा चरण 23 अप्रैल
चौथा चरण :  29 अप्रैल
पाचवां चरण :  6 मई
छठवां चरण : 12 मई
सातवां चरण : 19 मई
पहले चरण में  91 संसदीय सीटों पर,  दूसरे चरण में 97 संसदीय सीटों पर,  तीसरे चरण में 115 संसदीय सीटों पर,  चौथे चरण में 71 सीटों पर,  पांचवें चरण में 51 सीटों पर, छठे चरण में 59 सीटों पर और सातवें चरण में 59 सीटों पर मतदान होंगे.चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और ओडिशा के लिए विधानसभा चुनाव का भी ऐलान किया है.
निर्वाचन आयोग की प्रेस कन्फ्रेंस की मुख्य बातें-
1.मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव का कार्यक्रम बनाते समय, परीक्षा कार्यक्रमों और त्योहारों का भी ध्यान भी रखा गया है.
2.चुनाव में 90 करोड़ लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.
3.करीब डेढ़ करोड़ वोटर 18-19 आयु वर्ग के होंगे.मतदाता सूची एक बार प्रकाशित होने के बाद उसमें से नाम नहीं वापस लिया जा सकेगा.
4.1950 नंबर डायल कर वोटर लिस्ट संबंधित जानकारी ले सकेंगे. पहचान पत्र के लिए 11 विकल्प रखे गए हैं.10 लाख मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, 2014 में 9 लाख मतदान केंद्र बनाए गए थे.हर मतदान केंद्र पर ईवीएम के साथ वीवीपैट का भी इस्तेमाल होगा.ईवीएम की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए जाएंगे. ईवीएम की जीपीएस ट्रैकिंग होगी.
5.2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कुछ बदइंतजामी को देखते हुए कुछ नए दिशानिर्देश बनाए गए हैं.
6.रात 10 से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का इस्तेमाल प्रतिबंधित रहेगा. मतदान से 48 घंटे पहले लाउडस्पीकर का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित.ईवीएम पर उम्मीदवार की तस्वीर होगी.
7.मतदान से 5 दिन पहले मिल सकेगी वोटर स्लिप.सी-विजिल एप के जरिए आम आदमी कर सकेगा आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्टिंग.
8.100 मिनट के भीतर संबंधित अधिकारी देंगे जवाब.दिव्यांगों के लिए विशेष एप की सुविधा ताकि मतदान के दिन वो परेशान न हों.
9.कम्यूनिटी रेडियो के जरिए जागरुकता फैलाई जाएगी.चुनाव में मीडिया की सकारात्मक भूमिका. पेड न्यूज पर होगी सख्त कार्रवाई संवेदनशील इलाकों में सीआरपीएफ की तैनाती.
10.ईवीएम मूवमेंट की जीपीएस ट्रैकिंग होगी.

राजनीति से जुडी हुई और भी मजेदार ख़बरें सिर्फ और सिर्फ India Alive पर.

Summary
लोकसभा चुनाव 2019: 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरण में वोट‍िंग - India Alive
Article Name
लोकसभा चुनाव 2019: 11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरण में वोट‍िंग - India Alive
Description
निर्वाचन आयोग ने रविवार को शाम सवा पांच बजे लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का ऐलान कर दिया।  मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया 
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment