पाकिस्तान गिरफ्तार 8 चीनीCrime Featured Article International Affairs News politics Trending 

पाकिस्तान ने इसलिए गिरफ्तार किए 8 चीनी नागरिक

मौलाना मसूद अजहर के अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित होते ही पाकिस्तान ने अब अपना गुस्सा दिखाना शुरू कर दिया है। जी हां, पाकिस्तान ने अपना गुस्सा चीन के खिलाफ निकाला है और पाकिस्तान ने चीन के कुछ नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। तो चलिए हम आपको बताते हैं पूरी खबर जिसके तहत पाकिस्तान ने चीन के 8 नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है।

पाक ने गिरफ्तार किए 8 चीनी नागरिक –

 

 

जैश-ए-मोहम्मद के सरगना और कुख्यात आतंकवादी मौलाना मसूद अजहर के अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित होते ही पाकिस्तान ने चीन के खिलाफ अपनी दोहरी चाल को दोहराना शुरू कर दिया है। जी हां मिली खबर के मुताबिक कहा जा रहा है कि पाकिस्तान ने आठ चीनी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है और इसके बारे में कहां जा रहा है कि उन्हें देह व्यापार के अवैध धंधे के शक में गिरफ्तार किया गया है।
जी हां पिछले दिनों यह खबर सुनने को मिली थी कि चीनी नागरिकों के द्वारा पाकिस्तानी महिलाओं से शादी करने का एक कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया जाता है जिसके बाद उन्हें चीन ले जाकर देह व्यापार के धंधे में ढकेल दिया जाता है और अब इस मामले में पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी ने एक महिला समेत 8 चीनी नागरिकों को देह व्यापार के शक में गिरफ्तार किया है। पाक एजेंसी FIA के पंजाब निदेशक तारिक रुस्तम ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि सोमवार को एक चाइनीज महिला और सात चाइनीज पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है।
तारिक रुस्तम ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए सभी चीनी नागरिकों से लगातार पूछताछ की जा रही है और उन्हें इस बात पर भी शक है कि गिरफ्तार किए गए सभी नागरिक देह व्यापार के मामले में शामिल भी हो सकते हैं। फिलहाल पाकिस्तान ने अपने स्तर पर चीन को हर एक प्रकार से घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। क्योंकि चीन ने लगातार चार बार वीटो पावर का इस्तेमाल करके संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित होने से बचा लिया था लेकिन इस बार अंतर्राष्ट्रीय दबाव पड़ने के कारण चीन को झुकना पड़ा।

चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के लिए चीन सेना हुई सिंध क्षेत्र में तैनात : भारतीय ख़ुफ़िया एजेंसी सूत्र

Related posts

Leave a Comment