पीएम मोदीFeatured Article News politics Trending 

पाक परस्त अलगाववादियों से निपट रही है मोदी सरकार

पीएम मोदी ने आज एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि वह पाकिस्तान के गुण गाने वाले आतंकवादियों से निपट रहे हैं। दरअसल उन्होंने अपनी चुनावी जनसभा में इस बात का उल्लेख इसलिए किया क्योंकि हाल ही में हुई कई घटनाओं के बाद, कई ऐसी बयानबाजी देखने को मिली थी जिसमें पाकिस्तान का समर्थन करते हुए कई राजनेताओं को देखा गया था, जिसमें कश्मीर के अलगाववादी नेताओं की बयानबाजी ने इस बात का इशारा साफ कर दिया था कि वह पाकिस्तान के गुण गाने वाले अलगाववादियों में से एक है। फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन अलगाववादियों पर अपनी चुनावी जनसभा के दौरान हमला बोला है।

क्या कहा पीएम मोदी ने –

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के दौरान अलगाववादियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आतंकवाद के ऊपर भी बात करते हुए कहा कि हमारी नीति बिल्कुल साफ़ है और हम आतंकियों को घुस कर मारेंगे। साथ ही साथ उन्होंने अलगाववादियों को भी आड़े हाथों लिया और उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के गुण गाने वाले आतंकवादियों से भी हम सख्ती से निपट रहे हैं।
पीएम मोदी ने अपने चुनावी  संबोधन के दौरान सबसे पहले देश की सुरक्षा और देश के जवानों पर बात की और उन्होंने  जवानों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखने की बात को दोहराया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करने के दौरान कहा कि- “हमारी नीति एकदम साफ है। हमारे जवानों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेंगे खतरा चाहे सीमा के भीतर हो या सीमा पार हम आतंकियों को घुस कर मारेंगे।  अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने अलगाववादियों पर भी जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि- “भारत का खा कर पाकिस्तान के गुण गाने वाले अलगाववादियों के साथ हम सख़्ती से निपट रहे हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में हुई हिंसक घटनाओं का भी उल्लेख किया और उन्होंने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की पंच धातु से बनी एक नई मूर्ति के निर्माण की भी घोषणा कर दी है जो कोलकाता में उसी स्थान पर लगाई जाएगी जहां पर टीएमसी कार्यकर्ताओं के द्वारा कथित रूप से उस मूर्ति को तोड़ दिया गया था। वहीं अब प्रधानमंत्री के द्वारा अलगाववादियों और आतंकवादियों के खिलाफ दिए गए इस संबोधन से चुनावी सरगर्मी एक बार फिर से बढ़ सकती है।

Related posts

Leave a Comment