अलवर गैंगरेप पीड़िताCrime Featured Article News Trending 

अलवर गैंगरेप पीड़िता के घर पहुंचे राहुल गांधी, दिया ऐसा बयान

बीते कई दिनों से राजस्थान में गैंग रेप की घटनाओं ने पूरे देश को झकझोर दिया है। साथ ही साथ इस तरीके तरीके की घटनाएं लगातार बढ़ने के कारण, राज्य सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं कि आख़िर इससे निपटने के लिए राज्य सरकार अभी तक कोई कड़ा कदम क्यों नहीं उठा पाई। इसी बीच अलवर गैंगरेप पीड़िता के घर पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्थिति का जायज़ा लिया। हालांकि अलवर गैंगरेप पीड़िता के घर अभी तक कई राजनीतिक पार्टियों के नेता पहुंच चुके हैं, लेकिन अलवर गैंगरेप पीड़िता को अभी भी न्याय की उम्मीद में ही आश्वासन दिया जा रहा है।

राहुल गांधी ने भी जताया भरोसा –

 

राजस्थान के अलवर जिले में बीते दिनों एक के बाद एक गैंगरेप की घटनाओं ने पूरे देश को चौंका दिया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजनीतिक गलियारों से दूर हटते हुए अलवर गैंगरेप पीड़िता के घर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं राहुल गांधी के साथ सचिन पायलट और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौके पर मौजूद थे।
राहुल गांधी आज दोपहर करीब 12:00 बजे अलवर गैंगरेप पीड़िता के घर पहुंचे और उन्होंने पीड़िता के घरवालों को न्याय का भरोसा दिलाया। हालांकि इससे पहले भी कई राजनेताओं ने पीड़िता को न्याय का भरोसा दिला दिया है, लेकिन अभी भी किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही देखने को नहीं मिली है जिससे इस मामले में बड़ी उपलब्धि कहा जा सके।
 राहुल गांधी ने मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कहा कि उन्होंने इस मामले की पूरी जानकारी प्राप्त कर ली है और  इस बारे में राज्य सरकार को भी निर्देश दिया है कि वह जल्द से जल्द इस मामले की तफ़्तीश पूरी करके पीड़िता को न्याय दिलाएं। हालांकि इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अशोक गहलोत और सचिन पायलट भी दिखे।

हालांकि कई अन्य सवालों का जवाब अभी भी नहीं मिल पाया कि आख़िर अपराधियों को इतनी खुली छूट कहां से मिल गई है कि वह लगातार एक के बाद एक सनसनीखेज घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं ? और राज्य सरकार ने इस मामले में इतनी सुस्ती क्यों दिखाई है ?  गैंगरेप पीड़िता के अपराधी अभी तक पुलिस के चंगुल से क्यों फरार हैं ? लचर कानून व्यवस्था के कारण इन सवालों के जवाब अभी भी मिलना बाकी हैं।

Related posts

Leave a Comment