लैक्मे फैशन वीक हार्दिकEntertainment Featured Article Trending 

लैक्मे फैशन वीक में दिखा हार्दिक पांड्या का यह अंदाज

भारतीय क्रिकेट टीम के जाने-माने सुपरस्टार क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के छक्कों और गेंदबाजी की कला को आखिर कौन नहीं जानता लेकिन कॉफी विद करण के कारण विवादों से घिरे हार्दिक पांड्या अब बॉलीवुड की ओर भी अपनी नज़दीकियां जाहिर करने लगे हैं हालांकि पिछले दिनों यह खबरें बड़ी तेजी से वायरल हो रही थी कि हार्दिक पांड्या का उर्वशी रौतेला से अफेयर चल रहा है लेकिन उन खबरों पर रोक लग गई थी फिलहाल लैक्मे फैशन वीक में हार्दिक पांड्या का यह अंदाज सभी को आकर्षित कर रहा है।

कैसा है हार्दिक पांड्या का अंदाज –

लक्मे फैशन वीक में हार्दिक पांड्या का अंदाज देखकर हर कोई हैरान हो रहा है क्योंकि हार्दिक पांड्या ने इस फैशन वीक के दौरान जो ड्रेस पहनी है दरअसल उस ड्रेस में आज तक वह कभी नहीं नजर आए हालांकि सूट और कोट पेंट की ड्रेस होती तो एक बार चल भी जाता लेकिन हार्दिक पांड्या ने एक बेहद ही निराले अंदाज की ड्रेस पहनी है जो उन्होंने लैक्मे फैशन वीक के स्टेज पर रैंपवॉक करके लोगों के सामने दिखाया भी है।

लैक्मे फैशन वीक में हार्दिक पांड्या का यह अंदाज सब लोगों को पसंद आए ना आए लेकिन फैशन के दीवाने और बॉलीवुड के मतवाले हार्दिक पांड्या के इस लुक की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं हालांकि इस तस्वीर को शेयर किए हुए भी ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन कहा जा रहा है कि या तस्वीर आने वाले समय में बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वाली है।

लैक्मे फैशन वीक में हार्दिक पांड्या ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की कंगना रनौत से लेकर करीना कपूर और उर्वशी रौतेला तक के कई बेहतरीन अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और इसी बीच हार्दिक पांड्या ने भी सुर्खियां बटोरने का एक नया लुक लोगों के बीच पेश कर दिया है। आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या कया लोग अमित अग्रवाल के द्वारा डिजाइन किया गया है और इस डिजाइन को कितना पसंद किया जाएगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Related posts

Leave a Comment