नरेंद्र मोदी को चुना गया संसदीय दल का नेता, लिया गया ये फैसला
लोकसभा चुनाव 2019 का महासंग्राम खत्म होने के बाद अब सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी अपनी कोशिशों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। 17 मई लोकसभा गठन के लिए 7 चरणों में चुनाव संपन्न हुआ जिसमें भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत से जीत हासिल हुई। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने एक बैठक के बाद इस बात पर फैसला लिया है कि मोदी ही केंद्र सरकार का नेतृत्व दोबारा से करेंगे। इसी बीच प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता भी चुन लिया गया है।
बैठक में क्या हुआ फैसला –

लोकसभा चुनाव 2019 खत्म हो चुका है और इसी बीच सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी अब पूरी तरीके से तैयार है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी को 17 में लोकसभा के गठन के लिए हुए चुनाव में 302 सीटें मिली हैं। पूर्ण बहुमत मिलने के बाद मोदी को संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है।
इतने राज्यों में कांग्रेस को मिली जीरो सीट
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी को लोगों के द्वारा जितने वोट मिले उसे भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भी नहीं सोचा गया था कि लोगों के द्वारा बीजेपी को इस बार पूर्ण बहुमत से केंद्र में वापसी मिलेगी। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ महागठबंधन से लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी मोर्चा खोल रखा था। इससे पहले कहा जा रहा था कि जीत के बाद नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा।
डोनाल्ड ट्रंप ने भेजी नरेंद्र मोदी को बधाई
सभी विपक्षी दल एक होकर केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी को इस बार केंद्र की कुर्सी से नीचे पटक देना चाहते थे लेकिन प्रचार प्रसार और बेहतरीन रणनीति के कारण अमित शाह ने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि उसमें सारी राजनीतिक दलों ने अपना दम तोड़ दिया और भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहराते हुए पूर्ण बहुमत से जीत हासिल कर ली। इसी बीच पार्टी ने एक अहम बैठक करने के बाद नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुन लिया है।
दिल्ली की सातों सीट पर बीजेपी ने दर्ज की जीत

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

