क्या हो चुकी है आतंकी मसूद अजहर की मौत जानिए पूरी सच्चाई
हाल ही में पाकिस्तान के रावलपिंडी के एक सैनिक अस्पताल में बम धमाका हुआ है । ऐसी बम धमाके में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि पाकिस्तान का मोस्ट वांटेड आतंकी मसूद अजहर की मौत हो चुकी है । इसके साथ ही हैरान करने वाली बात यह है कि यह खबर पाकिस्तान के द्वारा दी गई चेतावनी के तकरीबन 2 दिन बाद फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स के द्वारा यह घटना हुई है । ऐसे में ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर घायल हुआ है या उसकी मौत हो चुकी है ।
मार्च में आई थी मसूद अजहर की मौत की खबर
पाकिस्तान का मोस्ट वांटेड और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद की मौत की खबर इससे पहले मार्च में भी आ चुकी थी । ऐसा माना जा रहा था कि बालाकोट एयर स्ट्राइक में आतंकी मसूद की मौत हो चुकी है । गौरतलब है कि यह एयर स्ट्राइक पुलवामा आतंकी हमले के बाद किया गया था । बालाकोट एयर स्ट्राइक को भारतीय वायु सेना ने सफलतापूर्वक किया था जिसमें जैश के ठिकानों को खत्म कर दिया गया था ।
अब जब पाकिस्तान के रावलपिंडी के सैन्य अस्पताल में बम धमाका हुआ तो पाकिस्तान ने फिर से विश्व को गुमराह करते हुए कहा कि मसूद अजहर बीमार है और उसका इलाज सैन्य अस्पताल में चल रहा है ।
मसूद की मौत पर चुप है पाकिस्तानी मीडिया
पाकिस्तान के रावलपिंडी के सैनिक अस्पताल में बम धमाका होने के पश्चात पाकिस्तानी मीडिया पूरी तरीके से चुप है । पाकिस्तानी मीडिया आतंकी मसूद अजहर की मौत पर खुले रूप से कोई भी बयान देने के लिए हामी नहीं भर रही है । इस घटना को लेकर डिजिटल मीडिया में काफी वीडियोस और तस्वीरें शेयर की जा रही है। लोगों का कहना है कि सख्ती के चलते आतंकी मसूद अजहर के घायल के होने की पुष्टि तो हुई है लेकिन अस्पताल में किसी भी मीडिया को नहीं जाने दिया गया है ।
अजहर ने दिया है कई आतंकी हमलों को अंजाम
पाकिस्तानी मीडिया अभी भी आतंकी मसूद की मौत पर चुप हैं लेकिन मसूद अजहर पुलवामा सहित कई आतंकी मामलों को अंजाम दे चुका है । हाल ही में पठानकोट हमला उसके बाद उरी हमला में आतंकी मसूद अजहर का ही हाथ है ऐसे में पाकिस्तान के सरकार का आतंकी मसूद की मौत पर चुप होना एक बार फिर से विश्व में इसके छवि को खराब कर रहा है ।

