हाफिज सईद की गिरफ्तारी होगी पाक में ही ! इनके आने से पहले होगी दिखावटी कार्यवाही
हाफिज सईद की गिरफ्तारी : आतंकियों का चाचा और 26/11 मुंबई आतंकी हमले का मुख्य साजिशकर्ता हाफिज सईद पाकिस्तान में गिरफ्तार हो सकता है|
संयुक्त राष्ट्र की ओर से घोषित ग्लोबल टेररिस्ट हाफिज सईद के खिलाफ पाकिस्तान सरकार दिखावटी कार्रवाई करने के मोड में आ चुकी है|
इसका सीधा कारण है अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान के बीच होने वाली मुलाकात|
सबको पता है के पाकिस्तान हमेशा से हाफिज सईद का बचाव करता रहा है और जब भी दुनिया ने उस पर दबाव बनाया तो उसने केवल उसे नजरबंद ही किया है| कोर्ट ने भी उसे बरी कर दिया था|
पुलवामा अटैक के बाद भारत ने वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को पूरी तरीके से अकेला कर दिया है| अब पूरी दुनिया के दबाव के चलते हाफिज सईद को और उसके 12 सहयोग बहुत जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है|
पाकिस्तान की सरकार ने बुधवार को जमात-उद-दावा के बॉस हाफिज सईद और उसके तीन अन्य सदस्यों के खिलाफ आतंकवाद के लिए धन उपलब्ध कराने के मामले में एफआईआर दर्ज की थी| पंजाब आतंकवाद निरोधक विभाग में उसके प्रतिबंध वाले संगठन के खिलाफ कार्रवाई की है|
ईवीएम पर सवाल उठाने की जगह खुद की समीक्षा करें विपक्ष : रविशंकर प्रसाद
हाफिज सईद की गिरफ्तारी : कार्यवाही हुई सिर्फ गुर्गो पर
पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधक कानून के तहत पांच प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ लाहौर , गुजरांवाला और मुल्तान में अल मदीना फाउंडेशन ट्रस्ट और अलहमआज ट्रस्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है| इन मामलों में जिन्हें नामजद किया गया है उनमें हाफिज सैयद अब्दुल रहमान मक्की , अमीर हमजा और मोहम्मद याहया अजीज शामिल हैं|
इसके साथ ही पाकिस्तान के काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ 23 मामले दर्ज किए हैं साथ ही 12 अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है जो आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को आर्थिक मदद देते हैं|
फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स की नजर भी पाकिस्तान पर बनी हुई है जो कि लगातार उस पर दबाव बना रहा है| ऐसे में कर्ज़ के बोझ से दबे पाकिस्तान के लिए यह कार्यवाही करना बेहद जरूरी है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पाकिस्तान की आतंक परस्त नीतियों को जानते हैं और लगातार उस पर सैंक्शन करने की बात कहते आए हैं और फिर पीएम मोदी ने बालाकोट एयर स्ट्राइक करते हुए अपने इरादे साफ कर दिए है|
कुलभूषण जाधव मामला : फैसला आएगा इस तारीख को

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

