शादी से पहले शहादतCrime Featured Article News Security Trending हिन्दी लेख 

शादी से पहले शहादत.. तिरंगे में लिपटा हुआ घर पहुंचा मेजर साहब का पार्थिव शरीर

बता दे कि पुलवामा हमले के बाद एक और बुरी खबर सामने आई है। जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि मेजर चित्रेश बिष्ट भी अब शहीद हो चुके है। गौरतलब है कि आने वाली सात मार्च को मेजर साहब की शादी होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही उनकी शहादत की खबर सामने आ गई। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो मेजर बिष्ट ने शादी से पहले शहादत को गले लगा लिया। वही अगर सूत्रों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि मेजर बिष्ट सोलह फरवरी को नौशेरा में बम डिस्कॉट करते हुए मारे गए थे। हालांकि अपनी शहीदी से पहले वह अपने घर आएं थे और शादी की पूरी तैयारियां करके गए थे।

शादी से पहले शहादत

शादी से पहले शहादत..

http://पुलवामा आतंकी हमला : डर और दबाव के बाद पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद पर करेगा कार्यवाही

आपको जान कर दुःख होगा कि शादी की केवल कुछ तैयारियां करनी ही बाकी रह गई थी, लेकिन उससे पहले ही मेजर साहब का पार्थिव शरीर उनके शहर पहुँच गया। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा मेजर साहब के पार्थिव शरीर के दर्शन करने के लिए देहरादून के लोग रात से उनके घर के सामने बैठे थे। जी हां इतनी ठंड भी वह इस बहादुर जवान को सलामी देने के लिए पूरी रात और पूरा दिन वही रुके रहे। बता दे कि जैसे ही मेजर बिष्ट का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया, वैसे ही उनकी माँ अपनी सुध बुध खो बैठी।

वही दूसरी तरफ उनके पिता भी एकदम सन्न हो गए थे। अब जाहिर सी बात है कि जो घर कुछ दिनों के बाद खुशियों से भरने वाला, अब वहां मातम छा चुका है। तो ऐसे में किसी का भी हाल बेहाल होना लाजिमी है। फ़िलहाल मेजर साहब के पार्थिव शरीर को देख कर लोगो का गुस्सा पूरी तरह से आग बन चुका है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मेजर बिष्ट महज इकतीस साल के थे। ऐसे में उनकी शादी से पहले शहादत होना उनके परिवार के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है।

हम तो यही दुआ करते है कि भारत देश का हर नागरिक ने केवल उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करे बल्कि उन आंतकियों को मारने में देश की मदद भी करे।

भारत देश और भारतीय सेना से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
शादी से पहले शहादत.. तिरंगे में लिपटा हुआ घर पहुंचा मेजर साहब का पार्थिव शरीर  India Alive
Article Name
शादी से पहले शहादत.. तिरंगे में लिपटा हुआ घर पहुंचा मेजर साहब का पार्थिव शरीर India Alive
Description
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मेजर बिष्ट महज इकतीस साल के थे। ऐसे में उनकी शादी से पहले शहादत होना उनके परिवार के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment