जैश-ए-मोहम्मदInternational Affairs Trending 

पुलवामा आतंकी हमला : डर और दबाव के बाद पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद पर करेगा कार्यवाही

चौतरफा डर और दबाव के बाद, पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद पर 2002 में प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस्लामाबाद कानून के अनुसार इन प्रतिबंधों पर अपना दायित्व निभा रहा है।

हमले के बाद, भारत ने इस बात पर जोर दिया कि इस्लामाबाद यह दावा नहीं कर सकता कि उसे अपनी जमीन पर आतंकवादी संगठनों की मौजूदगी के बारे में पता नहीं था। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली। यह संगठन और इसका नेतृत्व पाकिस्तान में है। पाकिस्तान के मंत्रियों ने संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधित आतंकवादियों के साथ मंच साझा किया।

मेजर चित्रेश बिष्ट शादी से पहले ही देश के लिए हुए शहीद

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने इस आरोप को खारिज कर दिया कि पाकिस्तान पुलवामा हमले के पीछे था। उन्होंने कहा कि हमले के कुछ समय के भीतर और बिना किसी जांच के आरोप लगाए जा रहे हैं।

इंडिया अलाइव अपने पाठको को बता दे कि जैश-ए-मोहम्मद का शाब्दिक अर्थ है – मोहम्मद की सेना| यह एक देओबंदी आतंकी संगठन है जिसका मकसद है भारत को इस्लामिक खिलाफत में तब्दील करना| इसका मुखिया मसूर अज़हर को कंधार हमले के बाद छोड़ा गया था और बीते समय में अपने अपने भतीजे मोहम्मद उस्मान की मौत के बदले के चलते पुलवामा आंतकी हमले की साज़िश रचने में लगे होने का आशंकित था|

पाकिस्तान विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दिखावा करते हुए कहा : साबित करने के सबूत मिले तो सहयोग करेंगे

Summary
पुलवामा आतंकी हमला : डर और दबाव के बाद पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद पर करेगा कार्यवाही
Article Name
पुलवामा आतंकी हमला : डर और दबाव के बाद पाकिस्तान जैश-ए-मोहम्मद पर करेगा कार्यवाही
Description
डर और दबाव के बाद, पाकिस्तान ने रविवार को कहा कि पुलवामा हमले की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद पर 2002 में प्रतिबंध लगा दिया गया था।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment