पाकिस्तान को तीसरा झटकाEconomy Featured Article News Security Trending हिन्दी लेख 

पाकिस्तान को तीसरा झटका देने की तैयारी हुई शुरू

इसमें कोई दोराय नहीं कि हमले के बाद भारत देश, पाकिस्तान को एक के बाद एक बड़े झटके दे रहा है। जी हां सबसे पहले तो पाकिस्तान से मोस्ट फेवरेट नेशन का अवार्ड वापिस ले लिया गया। उसके बाद पाकिस्तान की तरफ जाने वाले पानी के हर रास्ते को बंद करने की योजना बनाई गई। अब ऐसा लगता है कि जल्दी ही पाकिस्तान को तीसरा झटका लगने वाला है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस झटके का असर पाकिस्तान की आर्थिक व्यवस्था पर भी पडेगा। आपको जान कर ख़ुशी होगी कि पाकिस्तान से भारत आने वाले सामान पर बेसिक कस्टम ड्यूटी दो सौ प्रतिशत तक बढ़ा दी गई है।

पाकिस्तान को तीसरा झटका

पाकिस्तान को तीसरा झटका..

http://पाई पाई कर्ज़ का हिसाब देना होगा पाकिस्तान को

दरअसल इस बात का एलान खुद अरुण जेटली ने किया था। अब जाहिर सी बात है कि भारत द्वारा लिए गए इस फैसले के बाद पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा असर पडेगा। गौरतलब है कि पाकिस्तान उरी और मुजफ्फराबाद के रास्ते से भारत को अमरुद, आम, अनानास, फेब्रिक कॉटन, हाइड्रोकॉर्बन, पेट्रोलियम गैस, पोर्टलैंड सीमेंट, कॉपर वेस्ट और कॉटन यॉर्न जैसे करीब दो सौ चौंसठ उत्पादों का निर्यात करता है। वही भारत भी विदेशो में करीब एक सौ सैंतीस चीजों का निर्यात करता है। यहाँ तक कि भारत अब सिंधु जल संधि को रद्द करने की तैयारी भी कर चुका है।

यानि अब पाकिस्तान को तीसरा झटका लगना तय है। बता दे कि इस संधि के चलते व्यास, रावी और सतलुज नदी का पानी भारत को और सिंधु, चेनाब तथा झेलम नदी का पानी पाकिस्तान को बांटा गया था। हालांकि इसके साथ ही यह भी तय हुआ था कि सिंधु चेनाब और झेलम नदी का तीन सौ सोलह मिलियन एकड़ फ़ीट पानी भारत भी स्टोर कर सकता है। यानि वह इस पानी को अपने पास सुरक्षित करके रख सकता है।

अब ये बात अलग है कि भारत ने ऐसा पहले कभी नहीं किया था। मगर अब भारत देश यक़ीनन ऐसा ही करेगा और इससे पाकिस्तान को जल संकट का सामना जरूर करना पडेगा। इसका मतलब ये है कि पाकिस्तान अब न केवल जल संकट से जूझेगा बल्कि आर्थिक तंगी का सामना भी करेगा।

भारत देश से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
पाकिस्तान को तीसरा झटका देने की तैयारी हुई शुरू   India Alive
Article Name
पाकिस्तान को तीसरा झटका देने की तैयारी हुई शुरू India Alive
Description
अब ऐसा लगता है कि जल्दी ही पाकिस्तान को तीसरा झटका लगने वाला है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस झटके का असर पाकिस्तान की आर्थिक व्यवस्था पर भी पडेगा
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment