पी चिदंबरम का समर्थनBreaking News Featured Article News politics 

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर किया पी चिदंबरम का समर्थन

देश के पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम इस समय गिरफ्तारी के डर से न जाने कहां गायब हैं। कल रात सीबीआई के अधिकारी जब उनके घर पहुंचे तो देश के पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम वहां पर नहीं मिले। अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है। दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद कल रात सीबीआई अधिकारी उनके घर पर पहुंचे थे। देश के पूर्व गृह मंत्री का पद संभाल चुके पी चिदंबरम पर आईएनएक्स मीडिया घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। जिसके बाद अब उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर देश के पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम का समर्थन किया है और कहा है कि चाहे कुछ भी हो जाए वह सच्चाई के साथ ही खड़ी रहेंगी।

ट्वीट कर किया पी चिदंबरम का समर्थन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए देश के पूर्व मंत्री का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि चिदंबरम ने हमेशा ही अपने कार्य को पूरी सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ किया। उन्होंने देश के गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाई। मगर अब सरकार उनसे बदले की भावना के साथ कार्रवाई कर रही है। उनकी सत्यता और ईमानदारी आज उनके लिए संकट बन चुकी है। सरकार उनके पीछे हाथ धोकर पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए वह सत्य के साथ खड़ी रहेंगी।

बदले की भावना से काम कर रही है सरकार

कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेताओं का आरोप है कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने प्रियंका गांधी का समर्थन करते हुए कहा कि वह पी चिदंबरम को 1968 से जानते हैं। वह बहुत ही इमानदार आदमी हैं। वहीं कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने भी चिदंबरम का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया।

Summary
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर किया पी चिदंबरम का समर्थन
Article Name
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर किया पी चिदंबरम का समर्थन
Description
देश के पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पी चिदंबरम का समर्थन किया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment