जानिए कश्मीर में क्यों हुई अर्धसैनिक बलों की तैनाती
जम्मू कश्मीर भारत देश का स्वर्ग कहा जाता है लेकिन इस स्वर्ग को पाकिस्तान ने नर्क बनाने के लिए हमेशा प्रयास किया है और अभी भी उसकी कोशिशें लगातार जारी हैं और कश्मीर घाटी में रहने वाले पत्थरबाजों ने भी इसमें कोई कसर नहीं छोड़ी है जिसको देखते हुए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है हालांकि अभी तक इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है लेकिन इतने बड़े पैमाने पर कश्मीर में सुरक्षाबलों की तैनाती इस बात की ओर साफ इशारा करती है कि वहां कुछ बड़ा होने वाला है। जी हां कश्मीर में अर्धसैनिक बलों की तैनाती हुई है जिसको लेकर पूरे देश में चर्चा जोर-शोर से चल रही है।
जानिए क्यों हुई तैनाती –

कश्मीर में अर्धसैनिक बलों की तैनाती हुई है और इसको लेकर वहां के अलगाववादी नेताओं में डर और भय का माहौल बना हुआ है दरअसल ऐसा इसलिए है क्योंकि संविधान में आर्टिकल 35a के तहत जम्मू कश्मीर राज्य के निवासियों को एक विशेष दर्जा प्राप्त है जो उनकी शिक्षाएं स्कॉलरशिप और जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़ा हुआ है। यही वजह है कि कश्मीर में अर्धसैनिक बलों की तैनाती से वहां के नेता दहशत में है और उन्हें ऐसा लग रहा है कि शायद आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार जम्मू कश्मीर राज्य से 35a को हटा सकती है।
जानिए बेगूसराय से लोकसभा प्रत्याशी कन्हैया कुमार के प्रचार में कौन-कौन है शामिल
हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि जम्मू कश्मीर राज्य में आतंकवादी बहुत बड़ा हमला करने की फिराक में थे, इसी की वजह से वहां पर 10 हजार अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।
जानिए विंग कमांडर अभिनंदन के एम आर आई रिपोर्ट को देखकर डॉक्टर क्यो रह गए दंग
आपको बता दें कि इससे पहले महबूबा मुफ्ती ने अर्धसैनिक बलों की तैनाती पर सवाल उठाते हुए और अपना डर व्यक्त करते हुए या कहा था कि अगर कोई 35a से छेड़छाड़ करेगा तो वह जलकर खाक हो जाएगा। हालांकि असल मुद्दा क्या है या तो कोई नहीं जानता लेकिन इतना जरूर है कि कश्मीर घाटी आने वाले दिनों में बहुत बड़े परिवर्तन का शिकार होने वाली है।
जानिए वैष्णो माता के श्रद्धालुओं के लिए दी गयी योगी सरकार की सौगात

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

