मोबाइल को फटने सेFeatured Article Opinion Security हिन्दी लेख 

मोबाइल को फटने से बचाने के लिए इन बातों का रखे खास ध्यान

आज के जमाने में मोबाइल हर व्यक्ति की पहली जरूरत है। अगर हम ये कहे कि व्यक्ति एक समय का खाना खाएं बिना तो रह सकता है, लेकिन मोबाइल का इस्तेमाल किए बिना नहीं रह सकता, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। हालांकि कई बार ऐसा होता है कि मोबाइल का गलत तरीके से इस्तेमाल करने से उसके ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए मोबाइल को फटने से बचाने के लिए या यूँ कहे कि अपनी सुरक्षा के लिए मोबाइल चलाने के बाद इन सब बातों का ध्यान जरूर रखे। ताकि नयी टेक्नोलॉजी के कारण आपकी जिंदगी को कोई खतरा न झेलना पड़े।

आईफोन 48 साल लॉक ! छोटे बच्चे ने डैड के फ़ोन को किया ऐसा लॉक की दुनिया खा गई चक्कर

मोबाइल को फटने से

मोबाइल को फटने से..

जनगणना 2021 : पहला मोबाइल सेन्सस डाटा देश भर में संभव है

सही चार्जर का चुनाव करे.. गौरतलब है कि आपको अपने मोबाइल को सही चार्जर से ही चार्ज करना चाहिए। जी हां किसी भी ऐसे वैसे चार्जर से मोबाइल चार्ज करने से मोबाइल की बैटरी को खतरा हो सकता है। इसके इलावा मोबाइल को जरूरत से ज्यादा चार्ज न करे।

सुरक्षित जगह पर रखना.. आज के समय में बहुत से लोग मोबाइल को तकिए के नीचे रख कर चार्ज करते है। मगर हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ऐसा करना गलत है। इसके इलावा मोबाइल को धूप से भी बचा कर रखना चाहिए। अगर हो सके तो भूल कर भी कभी धूप में मोबाइल को चार्ज होने के लिए न रखे।

बैन के बाद भी टिक-टॉक ऐप डाउनलोड किया जा सकता है

चार्जिंग के समय फोन का इस्तेमाल न करे.. बता दे कि जब आपका फोन चार्ज हो रहा हो तब आपको फोन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जैसे कि फोन पर गेम खेलना या किसी से बात करना आदि सब प्रतिक्रिया नहीं करनी चाहिए। इससे आपको और आपके फोन को काफी नुक्सान हो सकता है।

मोबाइल कवर जरूर हटा दे.. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि मोबाइल का कवर फोन की गर्मी को बाहर नहीं निकलने देता। इसलिए फोन चार्ज करते समय मोबाइल का कवर जरूर हटा दे। बहरहाल मोबाइल को फटने से बचाने के लिए इन सब बातों का ध्यान जरूर रखे।

टेक्नोलॉजी से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल INDIA ALIVE पर

Summary
मोबाइल को फटने से बचाने के लिए इन बातों का रखे खास ध्यान  India Alive
Article Name
मोबाइल को फटने से बचाने के लिए इन बातों का रखे खास ध्यान India Alive
Description
कई बार ऐसा होता है कि मोबाइल का गलत तरीके से इस्तेमाल करने से उसके ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए मोबाइल को फटने से बचाने के लिए या यूँ कहे कि अपनी सुरक्षा के लिए मोबाइल चलाने के बाद इन सब बातों का ध्यान जरूर रखे।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

One Thought to “मोबाइल को फटने से बचाने के लिए इन बातों का रखे खास ध्यान”

  1. Ahaa, its pleasant conversation regarding this article at this place
    at
    this website https://www.reiva.us

Leave a Comment