जानियें दुनिया का ऐसा पुल जिसका बिना मशीनरी के हुआ है निर्माण, पढ़िये
हमने आज तक हर जगह देखा है कि अक्सर पुल बनाने के लिए सीमेंट, रोड़ी, बजरी और मजबूत सरियें की आवश्यकता होती है, लेकिन फिर भी कई बार ज्यादा भार आ जाने के कारण यह पुल भी टूट जाते है, लेकिन आज हम आपको दुनिया के ऐसे पुल के बारे में बताने जा रहे है जिसका निर्माण बिना मशीनरी के संपन हुआ है।

पुल से गुजरते है भारी-भरकम वाहन
इसके निर्माण में ना तो बजरी, रोडी, सिमेंट और ना ही बड़ी-बड़ी मशीनों का प्रयोग किया गया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि ये पुल पुरा बांस का बना हुआ है। आपके दिमाग में सवाल आ रहा होगा की अगर ये पुल बांस का है तो उसके ऊपर से ज्यादा भार वाले वाहन नहीं आ सकते है, लेकिन इसकी सबसे खास बात है कि इस पर से भारी भरकम वाहन भी आराम से गुजर सकते है।

हर साल इतने हजार बांसो से होता है निर्माण
आज हम आपको बताने जा रहे है कंबोडिया के बैंबू ब्रिज की। वहीं, सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि इसको एक साल में दो बार बनाया जाता है। इसके निर्माण में हर साल 50 हजार बांस की मदद से किया जाता है।
इस सन् में तैयार हुई थी पुल की डिजाइन
यहां के लोगों का कहना है कि यह पुल बारिश के मौसम से पहले खोल लिया जाता है। जून से लेकर सितंबर माह तक इसे खोला जाता है। यह पुल अक्टूबर से लेकर मई के महीने में बना दिया जाता है। आपको बता दें कि ये कंबोडिया में दो द्वीपों का रास्ता बनता है। इस पुल की लम्बाई 3 हजार 300 फीट है। कंबोडिया मे आने वाले सैलानी इसे देखने जरूर आते हैं। जहां लोगों का कहना है कि सबसे पहले सन् 1986 में इस पुल की डिजाइन तैयार की गयी थी। यह पुल कंबोडिया के दो द्वीपों कामपोंग चाम तथा कोह पेन को आपस में जोड़ता है।
Summary

Article Name
जानियें दुनिया का ऐसा पुल जिसका बिना मशीनरी के हुआ है निर्माण, पढ़िये
Description
हमने आज तक हर जगह देखा है कि अक्सर पुल बनाने के लिए सीमेंट, रोड़ी, बजरी और मजबूत सरियें की आवश्यकता होती है, लेकिन फिर भी कई बार ज्यादा भार आ जाने के कारण यह पुल भी टूट जाते है, लेकिन आज हम आपको दुनिया के ऐसे पुल के बारे में बताने जा रहे है जिसका निर्माण बिना मशीनरी के संपन हुआ है।
Author
Sundram Chaurasia
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


