लौकी के फायदे जान, इसे खाने से मना नहीं कर पाएंगे आप
आमतौर पर आपने अक्सर देखा होगा कि बच्चो को लौकी खाना बिलकुल भी पसंद नहीं होता। मगर आज हम आपको लौकी के इतने सारे फायदे बताएंगे कि आप अपने बच्चो को लौकी खिलाएं बिना रह ही नहीं पाएंगे। बता दे कि लौकी के फायदे जान कर आप भी दंग रह जायेंगे। हालांकि अगर आपके बच्चे या आप खुद भी लौकी की सब्जी खाना पसंद नहीं करते तो आप लौकी का हलवा बना कर जरूर खा सकते है। यहाँ तक कि आप चाहे तो लौकी का इस्तेमाल करके स्वादिष्ट परांठे भी बना सकते है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा आप इसका जूस बना कर या इसके पकोड़े बना कर भी इसे खा सकते है।
एलोवेरा के अनोखे फायदे, आपको कर देंगे हैरान

ताम्बे के बर्तन में रखा पानी पीना स्वास्थ्य के लिए होता है बेहद गुणकारी
लौकी के फायदे जान..
दरअसल लौकी हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होती है। इससे हमारे शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ती है। वही जिन लोगो के शरीर में खून की कमी हो, उन्हें तो लौकी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके इलावा जो लोग डायबिटीज के मरीज है, उन्हें लौकी का जूस जरूर पीना चाहिए। आपको जान कर हैरानी होगी कि लौकी का सेवन करने से आपकी स्किन की चमक हमेशा कायम रहेगी। हालांकि लौकी का सेवन करते समय इस बात का खास ध्यान रखे कि जिस लौकी का स्वाद कड़वा होता है, वह पाचन तंत्र के लिए सही नहीं होती। दरअसल मौसम बदलने के साथ ही इसमें कुछ विषैले तत्व जमा हो जाते है। तो लौकी खाते समय इस बात का ध्यान जरूर रखे। मगर इसमें कोई दोराय नहीं कि लौकी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती है।
होली के मौसम में चढ़ा नेताओं पर दलबदल का रंग
हमें उम्मीद है कि लौकी के फायदे जान कर और इसकी गुणवत्ता के बारे में जानने के बाद आप इसका सेवन जरूर करेंगे। हालांकि आप चाहे तो किसी भी तरह से लौकी का सेवन कर सकते है।
स्वास्थ्य से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



