सलमान मेरे लिए भगवान जैसे, कहना है उनके बॉडीगार्ड शेरा का
दोस्तों , इंडस्ट्री के भाईजान यानी कि सलमान खान जब भी किसी अवॉर्ड फंक्शन, किसी फिल्म की प्रमोशन या कहीं भी जाते हैं तो एक इंसान हमेशा साय की तरह उनके साथ चलता है। और वो है ‘शेरा’!!
तो दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे हैं, सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बारे में दरअसल शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जौली है| और वह सिख फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं| शेरा जब सलमान खान की बॉडीगार्ड नहीं थे, उस समय वह इंडिया आने वाले सेलिब्रिटीज को सुरक्षा प्रोवाइड किया करते थे| दोस्तों कहा जाता है कि सलमान खान की सक्सेस में शेरा का बहुत बड़ा हाथ है| शेरा ने स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद बॉडी पर ध्यान देना शुरू किया| वह रेगुलर जिम जाया करते थे और पापा के साथ ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करते थे|
कुछ समय बाद, उन्होंने मिस्टर मुंबई और मिस्टर महाराष्ट्र जैसे बड़े शो में पार्टिसिपेट किया| उनकी बॉडी और फिजिक को देखते हुए एक बॉडीगार्ड कंपनी ने उन्हें जॉब ऑफर की| फिर शेरा को इस काम में मजा आने लगा| एक पार्टी के दौरान 1995 में शेरा की मुलाकात सलमान खान से हुई थी|
एक बार सलमान चंडीगढ़ में भीड़ के बीच बुरी तरह से फंस गए थे| तब सोहैल के दिमाग में शेरा का ख्याल आया और उन्होंने भाईजान की सिक्योरिटी के लिए शेरा से कांटेक्ट किया| शेरा ने भी बिना कुछ सोचे समझे हां कह दिया।
जहां और लोग सलमान को भाईजान कहते हैं वहीँ शेरा, सलमान को मालिक कह कर बुलाते हैं| शेरा के अनुसार मालिक मेरे लिए सब कुछ है| वह मेरे भगवान हैं, जहां भी वो जाते हैं मै उनके साथ जाता हूँ|

Writer, Storyteller, Dreamer



