इंडियन नेवी का ऑपरेशन वैनिला हुआ शुरू
इंडियन नेवी का ऑपरेशन वैनिला : भारतीय नौसेना ने बाढ़ से प्रभावित मेडागास्कर में मदद के लिए 28 जनवरी को ऑपरेशन वेनिला’ शुरू किया है। भारतीय नौसेना का ऐरावत 30 जनवरी को मेडागास्कर में पहुंच गया है। भारतीय नौसेना का बड़ा जहाज आपदाग्रस्त मेडागास्कर को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगा।
मेडागास्कर हिंद महासागर में स्थित एक देश है जो पूर्वी अफ्रीका के तट से लगभग 400 किलोमीटर दूर है। मेडागास्कर ग्रीनलैंड के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप देश है। सरकारी एजेंसियों के अनुसार, भारत राष्ट्रीय आपदा के दौरान मेडागास्कर के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है।
हाल ही में मेडागास्कर चक्रवात डायने से प्रभावित है। देश में बाढ़ के कारण लगभग 92,000 लोग प्रभावित हुए हैं। मेडागास्कर के राष्ट्रपति, एंड्री राजोइलिना ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से अनुरोध किया है कि वे देश को हर संभव उपाय करने में मदद करें। भारी वर्षा, बाढ़ और भूस्खलन के कारण हजारों लोगों की जान चली गई है और बड़ी संख्या में लोगों का विस्थापन हुआ है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पेश की मध्य-पूर्व शांति योजना
इंडियन नेवी का ऑपरेशन वैनिला है अहम
भारतीय नौसेना के जहाज ऐरावत मेडागास्कर को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए सेशेल्स पहुंच गए हैं। INS Airavat में पांच लेवल स्टोरेज हैं जिनमें से प्रत्येक मे ज़रूरी सामान,नौसैनिक भंडार और कपड़े हैं। यह दवाओं के तीन पैलेट भी ले जा रहा है।
जनता दल यूनाइटेड के इस फैसले से बिहार की राजनीति में आया भूचाल
भारतीय नौसेना मेडागास्कर के लोगों को पीने का पानी, आपातकालीन भोजन, कपड़े, अस्थायी आश्रय, निकासी से संबंधित सहायता, चिकित्सा सहायता, आपातकालीन परिवहन और संचार सहायता प्रदान करेगी। “ऑपरेशन वेनिला” – ‘इस क्षेत्र (SAGAR) – ‘सभी के लिए सुरक्षा और विकास’ भारत सरकार की योजना का एक हिस्सा है ।

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

