कौन हैं भाजपा प्रत्याशी सुनील यादव जो इस बार केजरीवाल को देने वाले हैं टक्कर
दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने सुनील यादव को उतारा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी के सुनील यादव ही भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार होंगे। बीजेपी ने केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार बदलने की खबरों को खारिज कर दिया है।
सोमवार देर रात भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर इसकी जानकारी दी थी। हालांकि मंगलवार सुबह भाजपा द्वारा प्रत्याशी बदले जाने की खबरें आ रही थीं, लेकिन सुनील ने इन्हें खारिज करते हुए कहा कि पार्टी में ऐसी कोई चर्चा नहीं है। मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ मैं ही चुनाव लड़ूंगा। दिल्ली बीजेपी के प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि हमने फैसला किया है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सुनील यादव को ही लड़ाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हम आश्वस्त है कि आगामी चुनाव में सुनील यादव जीत हासिल करेंगे।
Shyam Jaju, Delhi BJP In-charge: We have decided that Sunil Yadav will remain our candidate against Arvind Kejriwal. We are assured of his victory in the upcoming Assembly elections. #DelhiElections2020 pic.twitter.com/VBPPf9eZiB
— ANI (@ANI) January 21, 2020
लखनऊ रैली में CAA को लेकर अमित शाह ने कहा-मुस्लिमों को भड़का रहा विपक्ष
क्या करते हैं सुनील यादव
सुनील वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष हैं। यादव पेशे से वकील हैं और शुरुआत से ही सामाजिक कार्यों में आगे रहे हैं। केजरीवाल के खिलाफ खड़े सुनील ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत भाजपा की युवा इकाई के मंडल अध्यक्ष के तौर पर की थी। इसके बाद कामों के आधार पर सुनील को युवा मोर्चा में जिलाध्यक्ष, दिल्ली प्रदेश महामंत्री, और दिल्ली के सचिव पद की भी जिम्मेदारियां दी गईं।
बता दें कि इससे पहले 2013 और 2015 के विधानसभा चुनावों में सुनील यादव को टिकट मिलने की चर्चा थी, लेकिन आखिरी समय में खेल बदल गया था और उन्हें टिकट नहीं मिल पाया। हालांकि इस बार अरविंद केजरीवाल के सामने सुनील बहुत छोटा चेहरा हैं। भाजपा ने केजरीवाल की लोकप्रियता के सामने अपने स्थानीय नेता पर भरोसा जताया है। गौरतलब है कि बीजेपी ने सोमवार देर रात उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। जिसमें तेजिंदरपाल बग्गा को हरि नगर से टिकट दिया गया है। वहीं, नई दिल्ली सीट से सुनील य़ादव को उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले बीजेपी ने पहली सूची जारी की थी जिसमें 57 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे।

