किन्नर वोट देने का अधिकार रखते है या नहीं, जरूर जाने यहाँ
वैसे तो हमारे भारत देश में हर भारतीय नागरिक वोट देने का अधिकार रखता है। मगर जब यहाँ किसी किन्नर द्वारा वोट देने की बात आती है, तब लोगो की जुबान चुप्पी साध लेती है। वैसे हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि किन्नरों को थर्ड जेंडर होने का दर्जा मिल चुका है। इसका मतलब ये है कि अब किन्नर वोट देने का अधिकार रखते है। हालांकि यह अधिकार तो उन्हें साल 1994 में ही मिल चुका था। मगर फिर भी हमारे समाज में किन्नरों को ज्यादा तवज्जु नहीं दिया जाता। शायद यही वजह है कि आज तक वह अपने अधिकार से वंचित रहे। दरअसल इससे पहले किन्नरों को किसी खास श्रेणी का दर्जा प्राप्त नहीं था। तो ऐसे में सरकार द्वारा उन्हें थर्ड जेंडर की श्रेणी में रखा गया है। यानि अब किन्नर वोट देने का अधिकार भी रखते है और अपना आईडी कार्ड भी बनवा सकते है।
अगर सपने में किन्नर दिख जाएँ तो जाने आखिर वह सपना शुभ होता है या अशुभ

1 अप्रैल से लागू हो सकता है यह नियम, सभी भारतीय नागरिक एक बार जरूर पढ़े
किन्नर वोट देने का अधिकार..
वैसे इसमें कोई दोराय नहीं है कि आज से कई साल पहले किन्नरों को यह सब अधिकार नहीं दिए जाते थे। यहाँ तक कि उन्हें या तो महिला या फिर पुरुष की श्रेणी में रखा जाता था। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा जब वह वोट देने जाते थे, तब उन्हें किसी भी लाइन में खड़ा नहीं होने दिया जाता था। जिसके चलते किन्नरों ने अपने हक की मांग की और अपनी सही पहचान के साथ वोट करने का अधिकार भी हासिल किया है। जी हां अगर आप सोच रहे है कि किन्नर बाकी समाज वर्ग के लोगो से अलग है, तो यह सच है, लेकिन भारतीय नागरिक होने का अधिकार तो उन्हें भी प्राप्त है। ऐसे में उनसे यह अधिकार कोई नहीं छीन सकता।
अगर आधार कार्ड खो जाएँ, तो अपना आधार कार्ड पाने के लिए अपनाएं यह नायाब तरीका
गौरतलब है कि अब किन्नर वर्ग के लोग अपना आधार कार्ड बनवा कर बैंक से संबंधित सुविधाओं का लाभ उठाने का हक भी रखते है। इसलिए अगर हो सके तो इनका अपमान करने की बजाय इन्हे समान अधिकार देने की पहल कीजिये।
देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



