सलमान और अक्षय की बॉक्स ऑफिस भिड़ंत पर कैटरीना ने दिया बयान
पिछले कई दिनों से खबरें लगातार सोशल मीडिया में बनी हुई थी कि सलमान खान की और अक्षय कुमार की आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर एक फिल्म के जरिए भिड़ंत हो सकती है लेकिन अब इस मामले में कैटरीना कैफ ने एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने इस अफवाह पर पूरी तरीके से पाबंदी लगा दी है कैटरीना कैफ ने कहा है कि सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं भिड़ेंगी।
कैटरीना ने दिया यह बयान –
कैटरीना कैफ ने अक्षय कुमार की सूर्यवंशी और सलमान खान की इंशा अल्लाह के बॉक्स ऑफिस पर प्लेस होने की सुर्खियों को देखते हुए डीएनए को एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर क्लास होने के बारे में एक बड़ी बात कही है।
कैटरीना कैफ़ ने बयान देते हुए कहा है कि “सलमान खान अक्षय को प्यार करते हैं वह रोहित शेट्टी को भी बहुत प्यार करते हैं आगे कैटरीना ने कहा कि वर्कप्लेस पर वह हमेशा मेरे लिए सपोर्टिव रहे हैं।” प्रथम दृष्टया कैटरीना कैफ के इस बयान को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि कैटरीना कैफ़ की बातों से यह लग रहा है कि सलमान खान अपनी फिल्म इंशा अल्लाह का क्लैश सूर्यवंशी से नहीं होने देंगे। फिलहाल सलमान खान और कैटरीना कैफ़ जल्द ही भारत फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसका ट्रेलर और पोस्टर रिलीज किया जा चुका है।
गौरतलब है कि पिछले महीने करण जौहर ने अपनी अपकमिंग फिल्म सूर्यवंशी के बारे में जो घोषणा की तो उसमें उस दौरान 2020 के ईद को भी बुक कर लिया जबकि पूरा बीटाउन जानता है कि ईद के मौके पर केवल सलमान खान की फिल्में ही रिलीज होती है लेकिन इस बार करण जोहार में ईदी लेने का विचार बना लिया है। वहीं खबरों की मानें तो अक्षय कुमार ने पहले ही सलमान खान से सूर्यवंशी की रिलीज के लिए बात कर ली है। और सलमान खान इसके लिए राजी भी हैं। आपको बता दें कि अक्षय कुमार की सूर्यवंशी को रोहित शेट्टी के द्वारा निर्देशित किया जा रहा है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

