फिल्मी पर्दे पर फिर एक साथ नजर आ सकती है ख़ान तिकड़ी
सलमान खान शाहरुख खान, और आमिर खान का नाम पूरे बॉलीवुड में चलता है और इनकी एक्टिंग के साथ साथ बॉक्स ऑफिस पर इनके रिकॉर्ड को भी अन्य अभिनेता मात देने में अभी बहुत पीछे हैं। और इसी बीच ख़बर आ रही है कि ख़ान तिकड़ी एक बार फिर से फिल्मी पर्दे पर एक साथ नजर आ सकती है, क्योंकि इन तीनों ख़ान तिकड़ी की एक बैठक मन्नत में हुई है। जिसको देखकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि ख़ान तिकड़ी पहली बार एक साथ नजर आ सकती हैं।
शाहरुख से मिलने उनके घर पहुंचे आमिर और सलमान –
सलमान शाहरुख और आमिर खान की एक मुलाकात शाहरुख के आलीशान बंगले यानी की मन्नत में हुई है इस बैठक को कई मायनों में महत्वपूर्ण देखा जा रहा है खबर यह भी है कि शायद किसी फिल्म के लिए शाहरुख खान आमिर खान और सलमान खान साइन करने वाले हैं जिसमें वह तीनों होंगे। हालांकि इससे पहले भी ऐसी खबरें आ चुकी थी और कहां जा रहा थी कि जल्द ही कोई ऐसी फिल्म बनेगी जिसमें तीनों खान शामिल होंगे फिलहाल इस बात में कितनी सच्चाई है या तो आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही पता चलेगा लेकिन इस बात की पूरी उम्मीद जताई जा रही है कि सलमान शाहरुख और आमिर फिल्मी पर्दे पर एक साथ दिखेंगे और खान तिकड़ी का जलवा बीटाउन में पहले से ही बरकरार है जो और भी आसमान चढ़कर बोलेगा।
गौरतलब है कि सलमान खान शाहरुख खान और आमिर खान को उनके चाहने वाले उन्हें एक साथ फिल्मी पर्दे पर देखना चाहते हैं हालांकि ऐसा बहुत कम देखा गया है कि इतने बड़े स्तर के कलाकार एक ही फिल्म में एक साथ काम करें कि भी कई बार इस वजह से फिल्मों में वह मजा नहीं आता है जो केवल एक सुपरस्टार के रहने से होता है इसलिए बड़ी-बड़ी बॉलीवुड कलाकार इस तरीके की फिल्मों से बचते हैं नजर आते हैं।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

