दिल्ली-NCR में पराली का जहरीला धुआं, जानिए कौन है भारत का सबसे प्रदूषित शहर…
दिल्ली और आसपास के शहरों आजकल सांस लेना दुभर हो गया है| दिल्ली-NCR पुरी तरह से पराली के जहरीला धुआं के चपेट में है| लोग जहरीली हवा का सांस ले रहे है| नॉएडा को भारत के सबसे प्रदूषित शहर घोषित किया गया है| मौसम के बदलते मिजाज ने केंद्र सरकार सहित दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सरकार के प्रदुषण से बचाव मुहीम की पोल खोल दी है|
जिस तरह से पछुआ हवा ने पंजाब और हरियाणा के पराली के जहरीला हवा को दिल्ली के आबोहवा में मिलाया उसकी वजह से दिल्ली धुंध की चादर में ढंक चुकी है|
आज दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 449 पहुंच गया है जो की प्रदुषण के लिहाज से बहुत खतरनाक है| इसका अंदाजा ‘समीर एप’ की रिपोर्ट से भी लगाया गया है| पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर भी बढ़ने से हालात गंभीर हैं। दिल्ली के लोकप्रिय लोधी रोड का हाल बदतर है|
जब एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 से पार जाती है तब खतरनाक स्थिति में आ जाता है। सोमवार को नोएडा में यह 451 व गाजियाबाद में 446 रहा। इस हिसाब से नॉएडा देश का सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर होने का स्थान हासिल किया जबकि गाजियाबाद दुसरे स्थान पर रहा| हरियाणा और पंजाब को अलर्ट भी किया गया था। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने पर्यावरण मंत्रियों की बुलाई थी। हालांकि इस बैठक में दिल्ली को छोड़कर किसी भी राज्य के पर्यावरण मंत्री नहीं पहुंचे थे।
हवा की गुणवत्ता पर नजर रखने वाली ‘सफर इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में 25% पराली का जहरीला धुआं सामिल है| लेकिन पछुआ हवा के गति में गिरावट हो रही है जिसकी वजह से धुंध कुछ कम हो सकती है| लेकिन दिवाली आने के वजह से इसकी स्थिति और ख़राब हो सकती है|


