केन विलियमसन ने श्रीलंकाई प्रशंसकों के साथ मनाया अपना जन्मदिन
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन की छवि इस समय पूरे विश्व के चहेते क्रिकेटर के रूप में है। दरअसल उनकी छवि इस तरह हमेशा से नहीं थी। मगर इस साल हुए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में उन्होंने जिस तरह की कप्तानी की और मैच के दौरान जिस तरह का संयम दिखाया उससे दुनिया भर के लोग उन्हें पसंद करने लगे। न्यूजीलैंड के अलावा केन विलियमसन के फैंस हर उस देश में मौजूद हैं जो देश क्रिकेट खेलता है। इस समय न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के दौरे पर है। वहां पर न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका बोर्ड के साथ अभ्यास मैच खेल रही है। इसी मैच के दौरान केन विलियमसन ने अपना जन्मदिन श्रीलंका के साथ एक खास अंदाज में मनाया। दरअसल श्रीलंकाई प्रशंसकों ने बाउंड्री पर केक काटकर केन विलियमसन को केक खिलाया। जिसका वीडियो दुनिया भर में वायरल हो रहा है।
मैच के बीच में ही मनाया गया जन्मदिन
दरअसल न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन 8 अगस्त को अपना 29 वां जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान वह श्रीलंका दौरे पर श्रीलंका बोर्ड प्रेसिडेंट्स इलेवन के खिलाफ एक अभ्यास मैच खेल रहे थे। जब वह बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे तो उस दौरान श्रीलंकाई प्रशंसकों ने बाउंड्री पर ही केन विलियमसन का जन्मदिन केक काटा। ब्रेक के दौरान केन विलियमसन उनके पास गए और उन्होंने बहुत ही सहजता के साथ केक काटकर अपने फैंस के हाथ से केक खाया और उन्हें भी खिलाया। केन विलियमसन को विश्व कप 2019 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा रन नहीं बनाए थे। मगर उनकी कप्तानी को ध्यान में रखकर उन्हें यह खिताब दिया गया था।
शुरू होने वाली है टेस्ट सीरीज
दर्शन 14 अगस्त से न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट खेला जाना है। दूसरा टेस्ट दोनों टीमों के बीच 22 अगस्त से शुरू होगा। इसके बाद एक से 6 सितंबर तक दो दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैच भी खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस साल के शुरुआत में श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर गई थी।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



