उत्तर प्रदेश में है कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना, शामिल है ये जिलेNews 

उत्तर प्रदेश में है कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना, शामिल है ये जिले

उत्तर प्रदेश में इस बार सर्दी का मौसम बेहद कड़ाके का रहने की संभावना है, खासकर राज्य के कुछ खास जिलों में जबरदस्त ठंड पड़ने के आसार हैं। इसलिए इन जिलों में रहने वाले लोग ठंड से बचने की पूरी तैयारी कर लें, ताकि किसी तरह की समस्या न हो।

यह ठंड का रहेगा ज्यादा असर

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई क्षेत्रों के 7 जिलों-मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, बरेली, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी और बहराइच में ठंड का असर सबसे अधिक रहेगा। इन जिलों में रात के तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जिससे शीतलहर का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही इन जिलों में घने कोहरे का भी प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे दृश्यता कम हो सकती है और यातायात प्रभावित हो सकता है। ठंडी हवाओं के चलते शीतलहर भी महसूस की जाएगी, जो बच्चों और बुजुर्गों के लिए खासतौर पर खतरनाक हो सकती है।

खास बात

बता दें की IMD ने इन जिलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। अगले एक सप्ताह के अंदर इन जिलों में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। खासकर ठंडी हवाओं से इन जिलों में शीतलहर चलने के आसार हैं। इसलिए लोग ठंड से बचने के उपाय कर लें।

Related posts

Leave a Comment