अगर जा रहे है खाटू श्याम, तो यहां जरूर करें स्नान, मिलता है पुण्य, जानियेंInteresting Knowledge mythology 

अगर जा रहे है खाटू श्याम, तो यहां जरूर करें स्नान, मिलता है पुण्य, जानियें

भारत में कई पवित्र तीर्थ स्थल व मंदिर है जो भक्तों की आस्था और श्रद्धा का केंद्र माने जाते हैं। भगवान कृष्ण के अवतार बाबा खाटू श्याम के मंदिरों की कमी भी नहीं है राजस्थान के सीकर जिले में खाटू श्याम का मंदिर है। इस मंदिर में भगवान कृष्ण और बर्बरीक की पूजा आराधना की जाती है मान्यताओं के अनुसार द्वापरयुग के दौरान बाबा खाटू श्याम जी ने जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण से वरदान प्राप्त किया कि वे कलयुग में उनके नाम श्याम से पूजे जाएंगे। इसी कारण उन्हें बाबा खाटू श्याम के नाम से जाना जाता है।

इस नाम से जाना जाता है कुंड

बता दें कि खाटू श्याम मंदिर के पास एक कुंड हैं जिसे श्याम कुंड के नाम से जाना जाता है मान्यता है कि इस कुंड में स्नान करने से साधक को बाबा का आशीर्वाद मिलता है साथ ही पुण्य की प्राप्ति होती है और संतान सुख की मनोकामना भी पूरी हो जाती हैं तो आज हम आपको इसी कुंड के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

श्याम कुंड के बारे में
आपको बता दें कि श्याम कुंड एक गहरा और अंडाकार आकार का जलाशय है जिसका पानी बेहद पवित्र माना जाता है जो भक्त खाटू श्याम के दर्शन को आता है वो इस श्याम कुंड में स्नान जरूर करता है। इस कुंड के आसपास कई मंदिर स्थित है जिनमें प्राचीन हनुमान मंदिर और गायत्री मंदिर भी शामिल है।

खास बात

श्याम कुंड बारह माह पवित्र जल से भरा रहता है कुंड का पानी जमीन से निकलता है लोगों का ऐसा मानना है कि इस कुंड में जल कभी खत्म नहीं होता है क्योंकि ये पानी पाताल लोक से आता है। सनातन प्रेमियों के लिए श्याम कुंड का जल पवित्र और अमृत के समान है।

Related posts

Leave a Comment