IRCTC ने गुवाहाटी से आस्था सर्किट टूरिस्ट ट्रेन चलाने का फैसला किया है
IRCTC ने गुवाहाटी से आस्था सर्किट टूरिस्ट ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन गुवाहाटी से 17 फरवरी से चलाई जाएगी. आस्था सर्किट ट्रेन के जरिए पूर्वी भारत के मशहूर तीर्थ स्थानों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा.
आस्था सर्किट टूरिस्ट ट्रेन पर अलग-अलग स्थानों से बैठने की व्यवस्था होगी. इन स्टेशनों में है कामाख्या, अलीपुर द्वार, न्यू कूच बिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, मालदा, न्यू फरक्का, पाकुड़, रामपुरहाट और बोलपुर शामिल है. टूरिस्ट ट्रेन में यात्री स्लीपर क्लास में सफर करेंगे और टूर के दौरान शाकाहारी खाना खिलाया जाएगा . यात्रियों को शयनकक्ष और धर्मशाला में ठहराया जाएगा. यात्रा के दौरान हर एक कोच में सुरक्षा गार्ड तैनान रेहेंगे. अलग-अलग जगहों के लिए नॉन एसी टूरिस्ट बसों का प्रबंध भी किया गया है.
ये ट्रेन गुवाहाटी से चलकर 6 रात और 7 दिन के बाद फिर से गुवाहाटी वापस आएगी. खास बात यह है कि आईआरसीटीसी इस यात्रा के लिए टैक्स समेत महज 6,161 रुपये किराया ले रही है. आस्था सर्किट टूरिस्ट ट्रेन की यात्रा 17 फरवरी को गुवाहाटी से शुरू होकर 23 फरवरी को गुवाहाटी में खत्म हो जाएगी.

