अब ATM से निकाल सकेंगे 10 हजार, करंट अकाउंट से लाख तक निकालने की छूट
नोटबंदी के बाद आरबीआई लोगों के बीच कैश क्रंच को खत्म करने के लिए लगातार कदम उठा रहा है. आरबीआई के नए ऐलान के मुताबिक अब रोज एटीएम से 10 हजार तक रुपए निकाले जा सकेंगे. अभी तक यह लिमिट 4500 रुपए है. इसके अलावा आरबीआई ने चालू खाते से हर हफ्ते एक लाख तक की निकासी को मंजूरी दे दी है.
एटीएम से रोजाना कैश निकालने की लिमिट बढ़ने से आम आदमी को राहत मिलने वाली है. हालांकि अभी भी लोग हफ्ते भर में एटीएम से 35 हजार रुपये ही निकाल सकेंगे.

