सट्टा बाजार में सटोरियों की पहली पसंद बनी भारतीय क्रिकेट टीम
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का 12 वां संस्करण इस समय इंग्लैंड और वेल्स में खेला जा रहा है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे दर्शकों के साथ-साथ सटोरिए भी इसे और भी ज्यादा पसंद करते जा रहे हैं। कुछ ही मैचों बाद यह तय हो जाएगा कि कौन सी वह चार टीमें होंगी जो सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाएंगी। यदि हम बात भारतीय क्रिकेट टीम की करें तो भारत ने अब तक खेले गए अपने पांच मुकाबलों में 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है। वहीं एक मुकाबला बारिश की वजह से ड्रा हो गया था। भारत अब सेमीफाइनल में पहुंचने की कगार पर है। ऐसे में सटोरिए धीरे-धीरे भारतीय टीम को अपनी पहली पसंद बना रहे हैं। उन्होंने पसंद के मामले में इंग्लैंड की टीम को भी भारत से पीछे की श्रेणी में रखा है।
इन टीमों को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं सट्टा लगाने वाले
शुरुआत में सट्टेबाजों की पहली पसंद इंग्लैंड की टीम थी क्योंकि यह विश्व कप भी इंग्लैंड में ही खेला जा रहा है। मगर जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ा इंग्लैंड को श्रीलंका पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में इंग्लैंड की टीम सट्टेबाजों की नजर से उतरती चली गई। भारतीय टीम का अच्छा प्रदर्शन देखकर सट्टेबाज भारतीय टीम को अपनी पहली पसंद के रूप में देख रहे हैं। यदि हम सट्टेबाजों की पसंद की बात करें तो उनका टीमों को पसंद करने का क्रम कुछ इस प्रकार है। सट्टेबाजों की पहली पसंद भारत ,दूसरी ऑस्ट्रेलिया, तीसरी इंग्लैंड, चौथी न्यूजीलैंड, पांचवी श्रीलंका और छठी पाकिस्तान है।
वनडे में शीर्ष स्थान पर है भारतीय टीम
विश्व कप की शुरुआत के समय भारत आईसीसी वनडे रैंकिंग में दूसरे स्थान पर थी। मगर विश्वकप में इंग्लैंड के लगातार तीन मैच हारने के बाद अब वह 122 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। जबकि भारत आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर आ गया है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



