भारतBreaking News Economy News 

जर्मनी को पछाड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में होगा भारत का नाम

अगर आपने ध्यान दिया होगा और देश दुनिया की खबरों से जुड़े रहते होंगे तो आए दिन देश में अर्थव्यवस्था को लेकर कई सारी बातें हो रही है कुछ लोगों का कहना है कि भारत की अर्थव्यवस्था सही नहीं चल रही लेकिन दूसरी ओर बार बार केंद्र में काबिज सरकार इस बात को काटते आ रही है।

वहीं इन सभी बातों को सामने रखते हुए अभी जो बात सामने आई है उसे सुनने के बाद आपको शायद भरोसा न हो, लेकिन हाल ही में खबर मिली है कि भारत 2026 में जर्मनी को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जी हां ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि इसके बारे में ब्रिटेन में स्थित सेंटर फॉर इकोनॉमिक्स एंड बिजनेस रिसर्च की हाल में पेश की गई रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

भारत

भारत बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

जो आंकड़ा सामने आया है उसमें यह भी संभावना है कि भारत 2034 में जापान से आगे निकल जाएगा और अमेरिका, चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा। इतना ही नहीं कहा तो यह भी जा रहा है कि भारत की GDP 2026 तक 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी। हालांकि, मोदी सरकार ने इस लक्ष्य के लिए 2024 निर्धारित किया है।

इसके अलावा एक और रिपोर्ट है जो कि ‘वर्ल्ड इकोनॉमिक लीग टेबल 2020’ वाली है उसमें बताया गया है कि भारत 2019 में फ्रांस और ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। इतना ही नहीं इस कंपनी ने तो यह भी कहा कि आने वाले अगले 15 सालों तक भारत, जापान और जर्मनी के बीच तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने रहने के लिए लड़ाई होगी। हालांकि, यह भी सच है कि अर्थव्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस लक्ष्य को हासिल करना आसान नहीं दिख रहा।

वैसे आपको बताते चलें कि हाल ही में रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर सी रंगाराजन ने कहा था, जो मौजूदा विकास दर है उसके अनुसार तो भारत 2024-25 में 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा, ऐसा मुमकिन नहीं।

Related posts

Leave a Comment