UPTETBreaking News Education Knowledge News 

UPTET को लेकर आया ये नया नोटिफिकेशन, शिक्षक बनने का सपना देखने वाले जरूर पढ़ें

देशभर में पिछले कई दिनों से नागरिकता कानून को लेकर कड़ा विरोध किया जा रहा है, जिसमें कई जगहों पर तो आंदोलन ने उग्र रूप भी लिया है। आपको बता दें कि इस कानून की वजह से अन्य जगहों पर जो विरोध हुआ उसकी वजह से देश मे कई लोगो को समस्याओं का सामना करना पड़ा। इसका असर छात्रों के जीवन पर भी गहरा पीडीए, जी हां जो परीक्षाएं उस तिथि को होने वाली थी वो रद्द कर दी गयी। इसी दौरान यूपी में 22 दिसंबर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) भी रद्द हुई, जो कि अब उत्तर प्रदेश समेत जिले में भी 8 जनवरी को आयोजित होगी।

UPTET ने जारी किया ये नया नोटिफिकेशन

बताते चलें कि इसके लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। यह परीक्षा जिले में पहले से बनाए गए 22 केंद्रों पर होगी। वहीं इस दौरान प्रथम पाली सुबह 10 से 12:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। प्रथम पाली में 22 व दूसरी पाली में 16 केंद्रों पर परीक्षा होगी। सभी केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षकों और केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि इस परीक्षा में किसी भी तरह की परेशानी न आये।

 UPTET

हालांकि इससे जुुड़ी जानकारी देते हुए एडीएम प्रशासन दिवाकर सिंह ने बताया कि टीईटी परीक्षा को लेकर संबंधित अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन व सकुशल कराना है। यह परीक्षा उन्हीं केंद्रों पर होगी जिन पर 22 दिसंबर को होनी थी। इतना ही नहीं इसके साथ ही सभी केंद्र व्यवस्थापक एवं अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वो परीक्षा नियमावली का गहनता के साथ अध्ययन कर लें। जिसके आधार पर ही परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया जाएगा।

जर्मनी को पछाड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में होगा भारत का नाम

इसकी वजह से कई छात्रों के दिमाग मे काफी सवाल घूम रहा है, जिसमे से प्रवेश पत्र को लेकर भी मन में सवाल हैं तो आपको बता दें की जिन छात्रों ने यूपी टीईटी (UPTET) की परीक्षा के लिए दिसंबर वाला प्रवेश पत्र प्राप्त किया था उन्हें दोबारा प्रवेश पत्र डाउनलोड करना पड़ेगा। इसके लिए वह यूपी टेट की वेसबाइट पर जा सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment