पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बौखलाहट में उठाया बड़ा कदम
भारत के जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने के बाद वैश्विक समुदाय ने चुप्पी साध रखी है। विश्व के किसी भी बड़े देश ने भारत के इस कदम का विरोध नहीं किया है। भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान इकलौता एकमात्र ऐसा देश है जिसे भारत के इस कदम के बाद परेशानी हो रही है। पाकिस्तान लगातार भारत द्वारा उठाए गए इस कदम की आलोचना कर रहा है। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय से यह मांग भी कर रहा है कि वह पाकिस्तान का समर्थन करें। मगर अब तक किसी भी बड़े देश ने पाकिस्तान के पक्ष में अपनी आवाज नहीं उठाई है। पाकिस्तान की बौखलाहट इतनी बढ़ गई है कि वह बिना सोचे समझे फैसले पर फैसले लिए जा रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बौखलाहट में फैसला लेते हुए समझौता और थार एक्सप्रेस के साथ लाहौर बस सेवा भी बंद कर दी है।
पाकिस्तान ने रोकी ट्रेनें और बंद की बस सेवा
जम्मू कश्मीर पर भारत सरकार द्वारा उठाया गया ऐतिहासिक कदम के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पहले तो वैश्विक समुदाय से पाकिस्तान का समर्थन करने की मांग की। जब पाकिस्तान को किसी भी देश से कोई समर्थन प्राप्त नहीं हुआ तब पाकिस्तान ने 1976 से चली आ रही भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने जोधपुर से कराची तक चलने वाली थार एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया। पाकिस्तान ने एक और फैसला लेते हुए लाहौर बस सेवा को भी रोक दिया है। इससे यह पता चलता है कि पाकिस्तान कश्मीर पर भारत द्वारा उठाए गए कदम से कितनी परेशानी में है।
पाकिस्तान ने लिए हैं अब तक यह फैसले
जम्मू कश्मीर पर अनुच्छेद 370 हटाने के लिए गए फैसले के बाद पाकिस्तान ने अब तक भारत के खिलाफ कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पाकिस्तान ने भारतीय राजदूत को अपने यहां से वापस भारत भेज दिया है। उसने भारत से सभी प्रकार के राजनयिक संबंध खत्म कर दिए हैं पाकिस्तान ने भारत के साथ सभी व्यापारिक संबंध खत्म करने की भी घोषणा की है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने अपने देश के ऊपर से जाने वाले हवाई मार्गों को भारत के लिए बंद कर दिया है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



