अम्मी जान से डांट खाने के बाद अभिनेत्री हिना खान ने इंस्टा स्टोरी में किया फनी ज़िक्र
टीवी की कोमोलिका यानी हिना खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फनी वीडियो शेयर किया है।
जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी मां ने उन्हें डांटा है। वीडियो में हिना खान किसी छोटी बच्ची जैसी एक्टिंग करती नजर आ रही हैं। उन्होंने चाइल्ड फिल्टर यूज किया हुआ है। बालों पर रिबन व आँखों पर मोटा चश्मा लगाए हिना काफी क्यूट लग रहे हैं। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
हिना इस वीडियो में ऐसे एक्टिंग कर रही हैं जैसे उनकी अपनी मां से झगड़ा हो गया है और वह उनसे नाराज हो गई हैं। छोटे बच्चे जैसे अंदाज में हिना कह रहे हैं कि उन्हें उनकी मां से जूलरी संभाल कर नहीं रखने के लिए डांट की मिठाई है।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार : प्रति वर्ष 6 लाख बच्चों की मौत की वजह वायु प्रदूषण
शेयर किए गए दूसरे वीडियो में हिना खान बता रही हैं कि उनका जीवन का अपना ढंग है। अब से वह अपनी चीजें अपने हिसाब से रखेगी। हिना का बच्चों के रूप में अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
बता दें कि टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में संस्कारी बहू अक्षरा का किरदार निभाने वाली हिना अब कसौटी जिंदगी की 2 में एक निगेटिव रोल प्ले कर रही हैं।
रियलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 12 में वह फर्स्ट रनर अप रही थीं। इन दिनों हिना अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के नाम का ऐलान अब तक नहीं किया गया है।
जब महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैन को दौड़वाया फिर गले लगाया

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy



