अरुणाचल प्रदेश में बादल फटने से बाढ़ में फंसे 800 लोग
बरसात के मौसम में देश के कई हिस्सों में बाढ़ का प्रकोप जारी है। कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र में भारी बरसात के कारण बाढ़ आ गई थी। जिससे कई लोगों के मौत की खबरें आई थी। अब बाढ़ की घटना अरुणाचल प्रदेश में हो गई है। अरुणाचल प्रदेश के बोमडिला के पास बादल फटने के कारण भयानक तबाही का मंजर है। बादल फटने के बाद बाढ़ में लगभग 800 लोगों के फंसे होने की खबरें हैं। वहीं कई लोगों के लापता होने की भी आशंका जताई जा रही है। बादल फटने के बाद प्रदेश के कामिंग जिले के नाग मंदिर पेंगा के पास कास्पी नाले में बाढ़ आ गई।
बाढ़ के कारण बह गया पुल
बादल फटने के कारण आई बाढ़ के कारण नाग मंदिर और कास्पी के बीच स्थित आरसीसी पुल बह गया। हालांकि मौके पर स्थानीय प्रशासन मौजूद है। स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मिलकर बचाव अभियान चला रही है। पश्चिमी कामिंग जिला प्रशासन ने चार द्वार होकर बालीपाड़ा से तवांग जाने वाली रोड को बंद कर दिया है। बादल फटने के कारण बोमडिला में चार मकान एक बॉयज हॉस्टल और एक रेस्टोरेंट्स पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। इसके पहले अप्रैल माह में भी अरुणाचल प्रदेश में बादल फटने की इसी तरह की घटना सामने आई थी।

पश्चिमी कामिंग जिले के मुख्यालय बोमडिला में बादल फटने की घटना के कारण भारी तबाही हुई। आसपास के इलाके भी बाढ़ के कारण चपेट में आ गए बादल फटने के लगभग 1 घंटे बाद तक लगातार बारिश होती रही। जिसके कारण वहां पर मौजूद नदी तालाब और नाले सभी उफान पर आ गए और उन में बाढ़ आ गई। स्थानीय विधायक ने बताया है कि बादल फटने के कारण दर्जनों घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। हालांकि एनडीआरएफ की टीम और सुरक्षाबलों के कारण लोगों को निकालने का प्रयास लगातार जारी है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।




Here is a tangibles property repayment in the interest victory. indiaalive.in
http://bit.ly/2NHpKmS