रितिक रोशनBreaking News Entertainment Featured Article 

अपनी बहन सुनैना के मुस्लिम बॉयफ्रेंड पर ऋतिक रोशन ने दिया यह बयान

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सुपर थर्टी के कारण चर्चाओं में हैं। रितिक रोशन की फिल्म सुपर थर्टी एक असली घटना पर आधारित एक कहानी है। जिसमें वह एक ऐसे शिक्षक का किरदार निभाते हैं जो अपने बच्चों को बहुत मेहनत करके काबिल बनाता है और उन्हें पढ़ाता है। कुछ वर्षों पूर्व ऋतिक रोशन और उनका परिवार विवादों की वजह से सुर्खियों में था। रितिक रोशन का विवाद कंगना राणावत के साथ चल रहा था। हाल ही में रितिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने अपने परिवार पर एक बहुत ही गंभीर आरोप लगाया है। सुनैना रोशन ने अपने परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका परिवार मुस्लिम बॉयफ्रेंड होने के कारण उनके रिश्ते के खिलाफ है। इसको लेकर हाल ही में रितिक रोशन ने एक बयान दिया है।

बहन के आरोप पर ऋतिक रोशन ने कही यह बात

जब ऋतिक रोशन से उनकी बहन द्वारा परिवार पर लगाए गए गंभीर आरोप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि दीदी ऐसी हालत में नहीं है कि इस बारे में कुछ भी बयान दिया जाए। यह हमारे परिवार का दुर्भाग्य है कि हम ऐसी हालत से जूझ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि धर्म मेरे लिए कभी कोई मसला ही नहीं रहा। मेरी जिंदगी में कभी इस पर मैंने कोई चर्चा नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि शायद ही कोई परिवार ऐसा होगा जिस परिषद में हम लोग हैं।

 बहन ने लगाए थे गंभीर आरोप

कुछ समय पहले रितिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने पिंकविला से बातचीत करते हुए बताया था कि वह एक लड़के रूहेल अमीन से प्यार करती हैं। रूहेल अमीन एक जर्नलिस्ट हैं। उनकी मुलाकात उससे फेसबुक के जरिए हुई थी। परिवार के डर के कारण उन्होंने उसका नंबर सेव नहीं किया। सुनैना ने बताया कि उसके पिता राकेश रोशन को इस रिश्ते से ऐतराज है। उनका कहना है कि मुस्लिम बॉयफ्रेंड एक आतंकवादी है। ऐसे में वह इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

Summary
अपनी बहन सुनैना के मुस्लिम बॉयफ्रेंड पर ऋतिक रोशन ने दिया यह बयान
Article Name
अपनी बहन सुनैना के मुस्लिम बॉयफ्रेंड पर ऋतिक रोशन ने दिया यह बयान
Description
रितिक रोशन की बहन सुनैना रोशन ने अपने परिवार पर यह आरोप लगाया है कि मुस्लिम बॉयफ्रेंड होने के कारण उनका परिवार उनके रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहा।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment