पुलवामा में पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हुआ हमला
पुलवामा में पुलिस स्टेशन पर संदिग्ध आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड फेंक कर हमला किया। पुलवामा पुलिस स्टेशन के पास सड़क पर ग्रेनेड फट गया। हालांकि अभी तक ग्रेनेड फटने के बाद किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इससे पहले इसी महीने में, दो फरवरी को शहर के लाल चौक इलाके में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में दो सुरक्षा बल के जवान और सात नागरिक घायल हो गए थे। आतंकवादियों ने शहर के व्यस्त लाल चौक इलाके में प्रताप पार्क के पास ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवानों पर ग्रेनेड फेंका था। जिनमें से नौ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जरूर पढ़ें –पुलवामा हमले के बाद डर कर गायब हो गई थी पाकिस्तान की एडवांस सबमरीन
जोरदार धमाके से लोगों में दहशत फैल गई, विशेषकर जो साप्ताहिक पिस्सू बाजार में आए थे, उन्हें रविवार बाजार के रूप में भी जाना जाता है। पुलवामा हमले के एक साल बाद भी आतंकी हमलों की चुनौतियां सुरक्षा एजेसियों के लिए कम नहीं हुई हैं। उसका सिर्फ एक मात्र कारण है लगातार आए दिन पुलवामा में होते ये हमले जो रुकने का नाम ही नहीं लेते। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के निर्देशन में सभी खुफिया एजेंसियां तालमेल के साथ सुरक्षा बलों से इनपुट साझा कर रही हैं। अमेरिका, फ्रांस सहित कई अन्य देशों से लगातार खुफिया इनपुट साझा किया जा रहा है।
आपको बता दें कि पुलवामा में हुए हमले में संभावित चूक को लेकर कोई रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। लेकिन जांच के तथ्यों के आधार पर काफी काम किया गया है जिससे पुलवामा जैसी घटना दोहराई न जा सके। लेकिन लगातार हो रहे इन हमलों को देखकर तो यही लगता है कि आतंकियों को अभी तक भयभीत नहीं कह सका है। उनकी यह नापाक हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

