क्या गोकशी ने घी का काम किया चुनावी यज्ञ में ?
देशभर में अनेक अलग-अलग राज्यों में विधानसभा चुनाव नगर निगम चुनाव हो रहे हैं । इसके साथ ही 2019 में लोकसभा चुनाव में होने वाले हैं । ऐसे में एक बार फिर गोकशी ने घी का काम किया चुनावी यज्ञ में। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर गोकशी के शक पर पूरी तरह से सुलग गया है ।
वहीं पुलिस और भीड़ के बीच में मचे तांडव की वजह से एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई है । जबकि गुस्से के शिकार एक नौजवान युवक भी हुआ है जो कि घायल होने के पश्चात इलाज के दौरान अपने अंतिम सांस को लिया ।
क्या गोकशी ने घी का काम किया चुनावी यज्ञ में?
गोकशी ने घी का काम किया और चुनावी यज्ञ में अपनी आहुति दी है । एडीजी ने पूरे घटनाक्रम को बताते हुए कहा कि बुलंदशहर के थाना स्याना में सूचना मिली की मऊ में स्थित कुछ खेतों में कुछ गोवंश के अवशेष पाए गए हैं । जिसको गांव के भूतपूर्व प्रधान के द्वारा इस बात की शिकायत की गई थी । इसके पश्चात स्याना थाने के पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे । पुलिस अपने कार्य को बेहतर ढंग से करते हुए उत्तेजित ग्रामीणों को समझाया और उचित कार्यवाही का आश्वासन भी दिया ।
एडीसी ने इस बात को बताया कि पुलिस के आदेश को कुछ ग्रामीणों ने माना और उसके पश्चात अवशेष को ट्राली में भरकर चिंगरावठी के 10 मीटर पहले से आना गढ़ रोड को ब्लॉक कर दिया गया ग्रामीणों के द्वारा पूरे रोड को जाम कर दिया गया था । किसी भी तरीके से जान को खोलने को राजी नहीं थी इस दौरान मामला बिगड़ा और ग्रामीणों ने चौकी पर पथराव किया ।
इसके पश्चात भारी पथराव की वजह से इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के शेर में गहरा जख्म हुआ जिसकी वजह से काफी खून भाग गया था और इसके पश्चात इंस्पेक्टर सुबोध कुमार शहीद हो गए ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के परिवार को अपने लखनऊ स्थित आवास पर बुलाकर उनका कुशल क्षेम भी पूछा और उन्हें विश्वास दिलाया कि इसके लिए जांच कमेटी का गठन कर उचित कार्यप्रणाली की जाएगी ।
देश में चुनावी माहौल शुरू होते ही गोकशी ने घी का काम किया और अपनी आहुति चुनावी यज्ञ में दे दी है अब देखना यह है कि इस कांड के वजह से देश में उपस्थित राजनीतिक पार्टियां किस प्रकार से अपने वोट बैंक के लिए इस कांड का उपयोग करते हैं।
भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर
A dreamer who understands the power of words and tries best to produce content with utmost responsibility and conviction, so that it serves its every purpose for everyone.


