मनोहर पर्रिकरNews 

गोवा में लगा कांग्रेस को बड़ा झटका

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर है ।  इसके बाद गोवा की राजनीति में काफी उथल-पुथल देखने को मिला है ।  इसमें कांग्रेस को एक शुरुआत में ही एक बड़ा झटका लगा है ।  गोवा में सरकार बनाने का  मौका खोज रही कांग्रेस के दो विधायक अब बीजेपी के खेमे में चले गए हैं ।
हाल ही में सीएम मनोहर परिकर का स्वास्थ्य काफी ज्यादा खराब हो गई था ।  जिसकी वजह से उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया था और हाल ही में उन्हें पुनः गोवा लाया गया है ।  कांग्रेस के दो विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं ।  इसकी अधिकारिक घोषणा दिल्ली में अमित शाह ने की और दोनों विधायकों ने यह भी बताया कि कांग्रेस के अन्य विधायक भी उनके संपर्क में है जो कि भारतीय जनता पार्टी के साथ चलना चाहते हैं ।
गौरतलब है कि कांग्रेस के दोनों विधायक बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से उनके आवास पर मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे ।  अमित शाह के आवास पर हुई बैठक में दोनों विधायकों के अलावा विनायक राणे और बीजेपी के अध्यक्ष विनय तेंदुलकर भी मौजूद थे । आवास पर बैठक के उपरांत ही कांग्रेस के दोनों विधायक बीजेपी में शामिल हुए । गौरतलब है कि केंद्र सरकार में बैठी हुई भारतीय जनता पार्टी विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनने के लिए अपने विधायकों की संख्या को बढ़ाना चाहती है । इसके लिए विश्वजीत राणे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर के उत्तराधिकारी बनने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं ।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने यह स्पष्ट रूप से कहा है कि मनोहर पर्रिकर गोवा के मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे और गोवा की विधानसभा को भी भंग नहीं किया जाएगा । गौरतलब है कि सत्ताधारी गठबंधन में शामिल गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने हाल ही में कहा था कि मौजूदा सरकार  अपना कार्यकाल पूरा करने की जिम्मेदारी को सुनिश्चित करें । इसके बाद गोवा फॉरवर्ड पार्टी और नगर नियोजन मंत्री विजय सरदेसाई ने इस बारे में कहा था कि मनोहर परिकर मुख्यमंत्री के पद पर रहे या न रहे इस से गोवा के विधानसभा को किसी भी प्रकार का कोई फर्क नहीं पड़ता है ।

Related posts

Leave a Comment