शिवपाल यादवNews 

शिवपाल का साथ देंगी मुलायम की छोटी बहु

समाजवादी पार्टी के अच्छे दिन आ गए हैं । मुलायम सिंह यादव के साथ आने के बाद शिवपाल यादव के साथ यादव परिवार की सबसे छोटी बहू अपर्णा यादव ने भी साथ आने के लिए हामी भर दिया । उन्होंने कहा कि  वह शिवपाल जी का बेहद सम्मान करती है ।
अपर्णा यादव मंच पर अपने चाचा शिवपाल यादव के साथ एक समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनने के बाद मंच को साझा कर रही थी । मंच को साझा करते वक्त वह काफी सहज मुद्रा में थी ।
 उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल और केवल उच्च जाति के लोगों के बारे में सोचती है ।  मोदी सरकार के राज में ना तो किसान खुश है और ना ही देश का जवान खुश है ।  बेरोजगारी अपने चरम सीमा पर है और महंगाई की मार गरीब देश की जनता की जेब पर भारी पड़ रही है । सीमा पर जवान शहीद हो रहे हैं अगर हमें अपने बेटो को ऐसे ही शहीद करना है तो  हमें उन्हें सीमा पर भेजने से अच्छा है कि खुद ही खड़ा करके गोली मार दे ।
गौरतलब है कि शिवपाल यादव पर इस समय योगी सरकार काफी मेहरबान है हाल ही में शिवपाल यादव को मायावती का बंगला रहने के लिए दिया गया है और राज्य सरकार योगी सरकार उन्हें जेड सिक्योरिटी की सुरक्षा देने की भी तैयारी कर रही है गौरतलब है कि शिवपाल ने सरकार से सिफारिश की थी और जीत सिक्योरिटी की मांग की थी क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्हें जान का खतरा है ।
गौरतलब है कि सरकार के द्वारा बड़ा बंगला दिए जाने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि शिवपाल यादव बीजेपी के काफी करीब है ।  इस बयान के बारे में शिवपाल यादव ने लोगों को बताया कि उनका सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से है ।  वह उनके नजदीक नहीं है । उन्होंने विश्वेश्वरय्या सभागार में समाजवादी राष्ट्रीय क्रांतिकारी पार्टी के स्थापना दिवस के समारोह में उन्होंने अपनी बात कही।  इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि उनके संपर्क में लगभग 24 दल और 50 पार्टियां हैं ।  यह सभी साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ  आने वाले चुनाव में लड़ेंगे ।

Related posts

Leave a Comment